आदिवासी महिला गोंडी भाषा में गीत सुना रही है ...

ग्राम कृष्णा सागर,पंचायत कृष्णा सागर,ब्लाक भुर्गुमफाड,जिला भद्रादीकोतागुडेम,(तेलंगाना) नारायणा जी के साथ मडकंम मंगम्मा एक जीसस गीत सुना रही है ...
इस्लेम लोना इस्लेम लोना ए सैया जरा मिस्तेंडे
ये याव्वा कन्या मर्या गर्बम तल्ली
आलिंजी साची ई नेला साची परशुद्र जनामिस्तेंदे ये
यव्वा ओंडे माँ रक्षा तोडू
वारा अव्व वारा अव्व नुडा मिरी वाडा
वारा अन्ना वारा अन्ना नुडा मिरी वाडा ...

Posted on: Jul 11, 2019. Tags: NARAYANA TELANGANA

आंगनबाड़ी भवन नहीं रहने के कारण दो सालों से कच्चे मकान में संचालित है मिनी आंगनबाड़ी केंद्र ...

संतराम यादव अमलीटोला,पंचायत बदना,ब्लोक पंडरिया,जिला कबीरधाम(छतीसगढ़) से बता रहे है,की उनके गाँव में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र दो सालों से संचालित है और आंगनबाड़ी का अपना भवन नहीं रहने के कारण कच्चे मिटटी के मकान में बच्चो को पढाया जा रहा है,सरकार भवन निर्माण हेतु राशि आवंटित कर चुकी है पर सरपंच सचिव की लापरवाही के कारण काम नहीं हो पाया है संतराम जी के अनुसार सरपंच सचिव 6 माह पूर्व आंगनबाड़ी भवन निर्माण करने हेतु गढे खोदे है और पैसे की भी निकासी कर चुके है फिर भी काम नहीं हुवा है,ग्रामीण संतराम जी का आरोप है की सरपंच सचिव पैसे निकाल कर भवन क्यू नहीं बना रहे है सरपंच#9685685936,सचिव#7898126988 सिकायत कर्ता ग्रामीण का नंबर#6266512168 में बात कर आंगनबाड़ी की समस्या की जानकारी ले सकते है और मदद कर सकते है

Posted on: Jul 11, 2019. Tags: SONG Santram YADAV VICTIMS REGISTER

श्वास रोग की समस्या होने पर सहजन (मूनगा) और अदरक का रस से मिल सकता है राहत ...

वैद अमित साहू भोरमदेव वनांचल जिला कबीरधाम छतीसगढ़ से श्वास रोग का घरेलु उपचार के बारे में जानकारी दे रहे है,बता रहे है की श्वास रोग की समस्या ज्यादातर 35 से 60 वर्ष के लोगो में ये बीमारी पाया जाता है इसका उपचार के लिए सहजन (मूनगा)के जड़ के रस को बराबर भाग में मिलाकर लगातार एक माह तक पिने से दुसरे महीने में बीमारी में सुधार आना शुरू हों जायेगा अधिक जानकारी के लिए वैद अमित साहू#9425299142 से संपर्क कर सकते है

Posted on: Jul 11, 2019. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

नक्सली हिंसा के डर से बेघर परिवारों को जंगल का जमीन है लेकिन,उसका पट्टा नही...

गॉंव कृष्णासागर,ब्लाक भुर्गुमफाड,जिला भद्रादीकोतागुडम(तेलंगाना) इस गॉंव का ग्रामीण माडवी राजेश से बातचित,राजेश बता रहे है की हमलोग गुडम गॉंव,पंचायत मोरपल्ली,तहसील कोंटा,जिला सुकमा(छत्तीसगढ़) से तेलंगाना राज्य में नक्सली आतंक के डर से आकर १८ साल पहले आये और अहाँ जंगल के जमीन में अपना जीवन यापन कर रहे है,ग्रामीण राजेश का थोडा सा जमीन है लेकिन उसका पट्टा नहीं है,जाति प्रमाणपत्र और आय प्रमाणपत्र भी नहीं है,गाँव में अच्छे से रोड भी नहीं ,पानी नहीं है लोग कूली मजदूरी का काम करके जीवन गुजर बसर कर रहे है,सरपंच का फ़ोन नंबर ९९८९५४६९०४ इस नंबर को फ़ोन करके मदद करने का प्रयास करें...

धन्यावाद .....

Posted on: Jul 11, 2019. Tags: MUSKI DEVA

छुन छुन पैरी तोर बाजे,मोर दिल के चैन उडागे ...

मानसिंह यादव,पोलमी नवापारा,जिला कबीरधाम,छतीसगढ़ से है जो एक गीत सुना रहे है :-
छुन छुन पैरी तोर बाजे,मोर दिल के चैन उडागे
छुन छुन पैरी तोर बाजे,मोर दिल के चैन उडागे
सावन के बदरा हरे,बिरहा की रोग बढ़ाये
नाच्चे मन के मयूरा रे,नच्चे मन के मयूरा ना
छुन छुन पैरी तोर बाजे,मोर दिल के चैन उडागे
पवन में झकोरा मा,माया बरसत है
पानी के बूंद मा,रूप दिखत है...

Posted on: Jul 11, 2019. Tags: MANSINGH YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »