जमीन के पट्टा की समस्या है
गॉंव रामवारम ग्राम पंचायत तुम्मलाचेरुवु तहसील अश्वापुरम जिला भद्रादीकोत्तागूडेम राज्य तेलंगाना में है|पोडियम नरेन्द्र जी इरपा आनंदाराव से बात कर रहे है|वे बता रहे है,हम काफ़ी सालों से रह रहे है ,लेकिन जमीन का पट्टा अभी तक नहीं मिला है|एक एक आदमी ६,७ एकड़ जमीन पर काबिज है|अधिकारियों को जमीन के पट्टा के लिए आवेदन पत्र दिया गया है , लेकिनअभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है|इस नंबर को फ़ोन कर के मदद दिलाने का प्रयास करे : तहसीलदार@9701346976.
Posted on: Jul 21, 2019. Tags: narendra
15 साल से गाँव में रह रहे हैं, आज तक भूमि पट्टा नहीं बना...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-गोंदिगुडेम, तहसील-अस्वापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से सवालम रवि बता रहे हैं| उनके गाँव में लोगो को भूमि का पट्टा नहीं मिला है| वे 15 साल से गाँव में रह रहे है| वही रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं| गाँव के निवासी भूमि पट्टा के लिये आवेदन करते हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर भूमि पट्टा दिलाने में मदद करें : PO@9440366555, तहसीलदार@9701346976. संपर्क नंबर@8142802711.
Posted on: Jul 21, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARAYANA PROBLEM TELANGANA
दिन के सूरज रात तरईया चंदा करत है अंजोर...गीत-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक गीत सुना रहे हैं :
सावन के महीना गर्मी करय बड़ा जोर-
दिन के सूरज रात तरईया चंदा करत है अंजोर-
कभुहूँ पुरवईया कबहू पक्षिम हवा आये-
कबहूँ कहूँ बादल निकले मन को लुभाये-
तेरा महिमा कोई न जाने, मरजी ऐ काहे तू-
मख्खी मच्छर कारण नीद भूख भागे-
पानी के बिना जग मा सूना-सूना लागे..
Posted on: Jul 21, 2019. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER
Impact : गाँव में पानी की समस्या थी, अब सुविधा हो गयी है...
ग्राम पंचायत-सेंदुरखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| गाँव में पानी की समस्या थी| लोगो को 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था| गाँव पहाड़ के ऊपर बसा है| उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद जून 2019 में उनकी समस्या हल हो गयी है| इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8964973228.
Posted on: Jul 20, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में सड़क नहीं आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होता...मदद की अपील-
ग्राम-मामडपल्ली, पंचायत-पट्टिलगुडम, मंडलम-अस्वागुडेम, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से कुमार चोड़ीगा उमारा बता रही हैं| उनके गाँव में सड़क नहीं है| लोगो आने जाने में दिक्कत होती है| सड़क नहीं होने से बीमार पड़ने पर या गर्भवती महिलाओं को हास्पिटल ले जाने में दिक्कत होती है| सड़क बनवाने के लिये अधिकारियो के पास आवेदन करते हैं| लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ है| दिये गये नंबर पर संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7893778321.
