सड़क के साथ-साथ हैंडपंप की समस्या आवेदन किया कोई निराकरण नही कृपया मदद करे....

ग्राम-सीतरामपुरम, पंचायत-अर्जुनवाडा, तहसील-पाल्वंचा, जिला-भद्रादी कोठगूडेम (तेलंगाना) से वेट्टी अड़मा बता रोड की समस्या ग्राम-सीतरामपुरम निवासी वेट्टी अडमा बता रहा है की इस जगह पर करीब 20 साल हो गया है इस गाँव को बसे जहाँ पर अभी किसी प्रकार की रोड बनाने का योजना नही आई है जिसे आने जाने वाले लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है अधिकांश आपातकालीन कभी कभी कोई व्यक्ति बीमार हो जाने पर अस्पताल ले जाने के लिए रोड एक समस्या का कारण बन जाता और ना ही शुद्ध पेयजल की सुविधा नही है यह एक गम्भीर समस्या गंदे पानी पी कर अपनी काम चला रहे है बताया जा रहा है हैंडपंप बनाने हेतु एक बोरिंग गाडी आ रहा था परन्तु उसे फारेस्ट विभाग के लोगों आने के लिए मना कर दिए इस बनी समस्या को अधिकारियों के पास कई बार आवेदन लिए पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों इ मदद करने की मदद कर रहे है. पी. ओ.@9490157005. कलेक्टर@9440366555. संपर्क@9346308968

Posted on: Oct 09, 2019. Tags: PROBLEM TELANGANA VETTI ADMA

उठो जवान देश के वसुंधरा पुकारती...गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
उठो जवान देश के वसुंधरा पुकारती-
देश है पुकारता पुकारती माँ भारती-
रगो में तेरे बह रहा है खून राम श्याम का-
जगत गुरु गोविंद और क्षत्रपति सीत का-
जलपरात जल परी की साथ तेरे आरती-
छोड़ कर धरा को तोर असमा की तालिमा-
जगा दे तू प्रभात को जगा दे अपनी लालिमा...

Posted on: Oct 09, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALAKHO SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कब्ज ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांघी कब्ज होने पर ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, संतरे का छिलका 5 ग्राम, नींबू का रस 5 बूंद, लौंग 5 ग्राम| सभी को 50 ग्राम पानी में उबालें, उसके बाद पानी को 15 मिनट तक ढक कर रहने दें, उसके बाद त्रिफला चूर्ण मिलाकर सुबह शाम सेवन करें लाभ हो सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें, नशा न करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Oct 09, 2019. Tags: CG DH GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

रोड बनवाने के लिये कई बार आवेदन दे चुके है, लेकिन काम नहीं होता-

ग्राम-चिपरेल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से लछू करगा बता रहे हैं उनके गांव में रोड की समस्या है, सड़क पर पत्थर है, उबड़ खाबड़ है जिससे लोगो को चलने में दिक्कत होती है, रोड की लम्बाई 3 किलोमीटर है उन्होंने कई बार संबंधित विभाग में रोड बनवाने के लिये आवेदन दिया है लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है, इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड बनवाने में मदद करे : सरपंच@9479022680, जिला कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@9407591069.

Posted on: Oct 09, 2019. Tags: CG LAKSHU KARNGA NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

भजन : दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी, अखियाँ प्यासी रे-

ग्राम-तोलमा, पंचायत-लैलूंगा, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार एक्का भजन सुना रहा है:
दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी-
अखियाँ प्यासी रे-
मन मंदिर की ज्योति जगादो-
घट घट वासी रे-
मंदिर मंदिर मूरत तेरी-
फिर भी ना दिखे सूरत तेरी-
युग बीते ना आई मिलन की-
पूरणमासी रे-
दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी-
अखियाँ प्यासी रे...

Posted on: Oct 09, 2019. Tags: CG RAIGARH SANTOSH EKKA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »