शिक्षा जीवन है, जो बच्चा शिक्षा से दूर है वह दुनिया से दूर है: विश्व बाल धरोहर सप्ताह का सन्देश...
ग्राम-कपिलदेवपुर, पोस्ट, थाना-चलगली, तहसील, जिला-बलरामपुर, रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) से दयाराम देवांगन बता रहे हैं 20 नवम्बर से 25 नवम्बर तक विश्व बाल धरोहर दिवस के रूप में हर राज्य में मनाया जा रहा है यह पूरे भारत में लागू है इस बात को संविधान में पास किया गया है महिला बाल कल्याण के तहत इसमें विशेष योगदान दिया गया है इसमें जो बच्चे अध्ययनरत हैं उनको आगे आने की प्रेरणा देते हैं, कहां शिक्षा देना, किस तरह की शिक्षा देना है, बच्चो के लिए क्या जरुरी है समय पर खेल और समय पर पढाई आदि शामिल हैं सांथ ही ये बता रहे हैं कि जो व्यक्ति शिक्षा से अलग है वो जीने खाने के अलावा कुछ नही जानेगा | दयाराम देवांगन@8120323329.
Posted on: Nov 29, 2017. Tags: DAYARAM DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER
देश के सामने वतन के पास कोई रहता है वो है हिन्द-हिन्द...देशभक्ति गीत -
ब्लाक-कुआकोड़ा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
देश के सामने वतन के पास-
कोई रहता है वो है हिन्द-हिन्द-
आजादी क्या होती है पूछो हिन्दुस्तानी से-
मरते-मरते लौटे है हम तो भारी लड़ाई से-
मर न जाते कहीं हो के इनसे जुदा-
देश के सामने वतन के पास...
Posted on: Nov 29, 2017. Tags: LAKSHMAN DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
रे रे लोयो रेला रेला रे रे लोयो रेला...आदिवासी गोंडी लिंगो गीत -
ग्राम-कुकड़ेल, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से शिवलाल तुलावी के साथ में प्रेम तुलावी और रायसिंह अलामी एक आदिवासी गीत सुना रहे है, इस गीत को लिंगो की पूजा करते समय गाते है:
रे रे लोयो रेला रेला रे रे लोयो रेला-
अट्रा भागा लिंगो दादा अट्रा भागा लिंगो-
लिंगो निया पहले पाटा लिंगो दादा-
गोउ मडा ता आता बोना बाबा
मडिया पाटा बोना ये बोना दादा बोना-
इंगा केन्जा दादा केन्जा इंगा केन्जा दादा केन्जा...
Posted on: Nov 29, 2017. Tags: SHIVLAL TULAVI SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : अदरक से जोडों और सर दर्द का इलाज -
भूमिका हर्बल प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद (गुजरात) से डॉ. दीपक आचार्य किचन में उपयोग होने वाले अदरक से दर्द का इलाज बता रहे हैं अदरक का उपयोग हम चाय में करते है सर्दियों में सेवन करते हैं, अदरक जोड़ो के दर्द को कम करने में कारगर है उसके लिए 6 ग्राम अदरक को 2 चुटकी कपूर के सांथ मिलाकर लेप बना लें और रात में सोते समय जोड़ो में लगाकर सुबह धो लें, लगातार तीन हफ्ते तक इस प्रक्रिया को करने से पुराने से पुराने जोड़ो के दर्द में आराम मिलेगा जिन व्यक्तियों को सर दर्द की शिकायत है वे अदरक के रस को माथे पर लगाकर सर दर्द से राहत पा सकते हैं अदरक में दर्द को दूर करने कि क्षमता होती है | डॉ. दीपक आचार्य@7926467407.
Posted on: Nov 29, 2017. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER
हैडपंप से आयरनयुक्त पानी निकलता है, 200 लोग झरने का पानी पीते है, अधिकारी सुनते नही हैं...
पटेलपारा, ग्राम-पंचायत मसेनार, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से कुमाराम अतरा बता रहे हैं हमारे गाँव के पटेलपारा में हैंडपंप से आयरन पानी निकलता है जो ना ही पीने लायक है ना नहाने लायक है अभी मोहल्ले में दो बोरिंग है जिसमे एक में 1 घंटे में एक हांड़ी पानी निकलता है लोग झरने से पानी लाते हैं लगभग 200 की जनसंख्या इस समस्या से जूझ रही है उन्होंने कई बार आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर निवेदन करें जिससे हैंडपंप का सुधार हो सके | PHE@9406333558, सचिव@7587256492,हैंडपंप सुधारक@9406465505, कलेक्टर@9179530000,
कुमाराम अतरा@9977658387.



