हम लोगो का नाम राशन कार्ड से यह कहकर काट दिया गया है कि हम लोग अब गाँव में नहीं रहते...

ग्राम-शंकरपुर, पोस्ट+थाना-रघुनाथनगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बासमती, मुन्नी, सुनीता का नाम राशन कार्ड से नाम काट दिया गया है कि ये सभी परिवार गाँव में नहीं रहते है पलायन कर गए है. सूचना अधिनियम अधिकार 2005 के तहत सूचना निकालकर S.D.M. वाड्रफनगर को जाँच हेतु दिनांक 14-12-2016 को दिया लेकिन जाँच नहीं हुआ उसके बाद 10-01-2017 कलेक्टर एवं खाद्य निरीक्षक को दिया तो आवश्वासन दिया लेकिन अभी तक नहीं हुआ इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर उसकी जांच करवाए : कलेक्टर@8462900200, खाद्य शाखा@9424258688, S.D.M.@9479089190. रामसिंह@7970044225.

Posted on: Nov 25, 2017. Tags: RAMSINGH BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

जिया डोले रे गूंजे पायलिया के शौर...छत्तीसगढ़ी गीत -

ग्राम-रामनगर, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी शांति एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही है:
जिया डोले रे गूंजे पायलिया के शौर-
मन होल-होल प्रेम रस घोले-
सांज सबेरा भौर-
कौन तो बाँधी रे लाल पगड़िया-
जिया डोले रे गूंजे पायलिया के शौर...

Posted on: Nov 25, 2017. Tags: KUMARI SHANTI SONG VICTIMS REGISTER

या देवी सर्व भूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता...भजन -

ग्राम पंचायत-पकनी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवनारायण एक देवी भजन सुना रहे हैं :
या देवी सर्व भूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता – नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: – कौन बनावे माता दंड महल चढ़ी तोर भुवन मा – ऐ माता कौन बनावय समलाई हो माई – सेवा ला लेले ना रैनी मोर ऐ माता कौन बनावय समलाई हो माई – ब्रम्हा बनावे माता दंड महल चढ़ी तोर भुवन मा ऐ माता देवी बनावे समलाई हो माई...

Posted on: Nov 25, 2017. Tags: DEVNARAYAN SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

लाज बचाओ कृष्ण मुरारी तुम बिन और न दूजा...भजन गीत -

ब्लाक-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन गीत सुना रहे है:
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी तुम बिन और न दूजा-
बीच भवंर में आन फंसी मैया मोरी जगमग डोले-
पार लगाओ चरण तुम्हारे कृष्ण मुरारी जान बचाओ-
लाज बचाओ कृष्ण मुरारी तुम बिन और न दूजा...

Posted on: Nov 25, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

सामुदायिकता बोल रहे है करके ऊँची बाहे रे...गीत -

ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (म.प्र.) से सग्गन शाह मरकाम एक गीत सुना रहे है:
सामुदायिकता बोल रहे है करके ऊँची बाहे रे-
कड़ी मेहनत से बन जायेगा सुन्दर अपना गाँव रे-
भूमिहीन को भूमि मिलेगी भूखे को दाना पानी-
क्षमता के पौधे फलकेंगे ऐसे बरसेगा पानी-
झगडे झंझट दूर रहेंगे सुखद शांति की हवा चले-
ग्राम स्वराज के तालाबो में आजादी के फूल खिले-
बेकारो को काम मिलेगा बेमकान को छावं रे-
सामुदायिकता बोल रहे है करके ऊँची बाहे रे...

Posted on: Nov 25, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »