रे रे लोयो रेला रेला रेला रे रे लोयो रे रे रेला...गोंडी गीत -

ग्राम-चाचड़, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सोहंतिन डर्रो, कंचन वड्डे, होलिका दुग्गा एक गोंडी सुना रहे है:
रे रे लोयो रेला रेला रेला रे रे लोयो रे रे रेला-
नाटा मालिक जिमीदार निके जोहर लागे हो-
उड़लंग-उड़लंग पिलांग याया उड़लंग-उड़लंग पिलांग हो-
गलती तूने माफ़ी हाया गलती तूने माफ़ी हो याया-
रे रे लोयो रेला रेला रेला रे रे लोयो रे रे रेला...

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

शरीर कमज़ोर हो गया, काम नहीं कर सकते, फोटो खिंचवाया, फ़ार्म भरा पर पेंशन नहीं मिलती...

ग्राम-परवी, विकासखंड-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बस्तीराम नागवंशी के साथ में बुजुर्ग महिलाएं झिंगो बाई और कजय बाई हैं वे बता रहे है कि उनकी उम्र लगभग 65-70 वर्ष हो चुकी लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए लिए लोग पंचायत जाकर फ़ार्म भरे है फोटो खीचकर भी दिए और शिकायत करने पर कहते है आप लोगो का नाम गरीबी रेखा में नहीं है आप लोग किसान है इस तरह बोल बोलकर टाल रहे है और उन लोगो को पेंशन नहीं मिल रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर उनकी वृद्धा पेंशन दिलवाने में मदद करें : सरपंच@8817079944. बस्तीराम@8989851979.

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: BASTIRAM NAGWANSHI SONG VICTIMS REGISTER

गुलाब फूल, गोंदा फूल, केवरा फूल घर की शोभा बढ़ाने के साथ दवाई के रूप में भी काम आते है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम सुखय, विकासखंड-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में है वहां से गणेश आयाम के साथ में बलिराम है उन्होंने उनके घर आंगन में बहुत से फूल लगाए है जैसे गुलाब फूल, गोंदा फूल, केवरा फूल और वे बता रहे है कि ये पौधे घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाये है और देवी देवताओं को चढाने के लिए भी काम आते है और दवाई के काम भी आता है जैसे तुलसी चावरा चाय बनाने के काम आता है इससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है और गोंदा फूल को मलकर सिर में लगाने से सर दर्द में भी काम आता है| गणेश आयाम बता रहे हैं कि इस साथी से हमें सीख लेना चाहिए और फूल ले पौधे आँगन में लगाना चाहिए@7828546554.

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: GANESH AAYAM SONG VICTIMS REGISTER

साय रेला रे रे रेला रे रे रेला रे रे रेला...गोंडी स्वागत गीत -

ग्राम-खोदापाका, विकासखंड-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से राजुला उपेंडी एक गोंडी गीत सुना रही है:
साय रेला रे रे रेला रे रे रेला रे रे रेला-
साय रेलों री री लो साय री री लो-
केन्जट दादा केन्जट रा केन्जट दीदी ले-
स्वागत कियाना स्वागत कियाना-
वायले सगा तुन जोहर कियाना...

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: RAJULA UPENDI SONG VICTIMS REGISTER

7O वर्ष की हो चुकी हूँ लेकिन आज भी वृद्धावस्था पेंशन नही मिला, सबको मिलता है मुझे भी मिले...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-सुखई, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) में है वहां से गाँव की एक वृद्धा महिला रमई बता रही हैं कि उनकी उम्र 70 वर्ष हो चुकी है लेकिन उन्हें आज तक वृद्धावस्था पेंशन नही मिला इसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास भी इस बात को रखा लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नही हुई. उनका कहना है सरकार की योजना का लाभ सबके लिए है तो उन्हें भी योजना का लाभ मिलना चाहिए इसलिए सांथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे जिससे सरकार की योजना का लाभ इन्हें मिल सके | सरपंच@9479150466, सचिव@9406456974, CEO@9953924884. रमई@7647034771.

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: KANHIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »