हाय रे हाय कोयलिया बोले न...कर्मा गीत -
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से रेवालाल केवट के साथ में लल्लू केवट एक कर्मा गीत सुना रहे है:
हाय रे हाय कोयलिया बोले न-
जानकपुर के बगिया में कोयलिया बोले न-
बगिया में घुमत हावय राम लखन दोनों भाई-
सीता देखत हावय चारो ओर से माई-
जानकपुर के बगिया में कोयलिया बोले न...
Posted on: Dec 08, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
अमरकंटक जाबोगा गोंडवाना समाज के...गोंडवाना गीत -
ग्राम-दुर्ल्लापुर, विकासखंड-पोड़ी उपरोड़ा, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहतराम कोहराम एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
अमरकंटक जाबोगा गोंडवाना समाज के-
14 जनवरी 2018 में लगते गोंडवाना सम्मेलन-
गोंडवाना समाज एकता संघठन बनाबो-
हमर कुल मा नहाबो हमर कुल मा नहाबो-
निर्मल काया हो जाइगा भैया-
निर्मल काया हो जाइगा दीदी...
Posted on: Dec 08, 2017. Tags: SAHTRAM KOHRAM SONG VICTIMS REGISTER
सरकार ने रबी में धान पर प्रतिबन्ध लगाया है, हम बगैर सिंचाई के धान उगाते हैं, कृपया हमें उगाने दें...
जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने धान के बोवाई पर प्रतिबन्ध लगाया है जिसका प्रतिकूल प्रभाव उन किसानो को पड रहा है जिनकी धान की खेती बिना सिंचाई के होती थी वे पूर्व सरपंच शिवप्रसाद राठिया से चर्चा कर रहे हैं जो बता रहे हैं वे ग्राम पंचायत बनई के है वे प्रति वर्ष धान की दो फसल लेते हैं इसके अलावा कोई फसल नही होता है वे अपनी 6 एकड़ भूमि पर रबी की धान फसल बोना चाहते हैं जो इस फसल के लिए अनुकूल है लेकिन सरकार के इस फैसले से वे खेती नही कर पा रहे हैं. इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर निवेदन करें जिससे वे अपनी भूमि का उपयोग कर सके. कलेक्टर@07762222103.गुप्ता@9993891275
Posted on: Dec 08, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
मेरी उम्र 76 साल है, मेरे से कम उम्र वालों को वृद्धावस्था पेंशन मिलता है पर मुझे नहीं मिल रहा है...
ग्राम-सुखय, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ में शिवप्रसाद है वे बता रहे है कि उनकी उम्र 76 वर्ष है लेकिन उनका वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है जबकि उनसे छोटे उम्र के लोगो को मिल रहा है उसके लिए उन्होंने ग्राम सभा और सचिव के पास आवेदन किये है तो सचिव कहते है कि जिनके पास गरीबी रेखा वाला हरा कार्ड है उनको ही मिलेगा. उनका कहना है कि उन्हें पेंशन मिलना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच बसंती दुग्गा@9479150466, सचिव जगदीश कुमुटी@9406456947, CEO@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7647034771.
Posted on: Dec 08, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
राष्ट्र की जय चेतना का गान वन्दे मातरम...प्रेरणा गीत -
ग्राम-मेडू, तहसील-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर, उत्तरबस्तर (छत्तीसगढ़) से राजेश्वरी टांडिया एक प्रेरणा गीत सुना रही हैं :
राष्ट्र की जय चेतना का गान वन्दे मातरम – राष्ट्र भक्ति प्रेरना का गान वन्दे मातरम – बंसी के बहते स्वरो का गान वन्दे मातरम – झल हरी झलकारना का गान वन्दे मातरम – संघ के संघोष का है गान वन्दे मातरम – राष्ट्र भक्ति प्रेरना का गान वन्दे मातरम वन्देमातरम वन्देमातरम...


