वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को जमीन का पट्टा नहीं मिला ...

गॉंव इप्पलागुम्पू,तहसील मनुगूरू,जिला भद्रादीकोत्तागूडेम,राज्य तेलंगाना से है|पोडियम नरेन्द्र जी सोडी गंगाय्या से बात कर रहे है|वे बता रहे है, हम काफ़ी सालों से वन भूमि में काबिज है काम कर के रह रहे है|लेकिन अभी तक जमीन का पट्टा नहीं मिला है|हमलोगो को वन विभाग द्वारा जमीन का पट्टा नहीं मिल पाया है|जमीन का पट्टा के लिए पी.ओ.और कलेक्टर के पास आवेदन पत्र लिखित रूप से दिये थे अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है,समस्या समाधान के लिए कलेक्टर@9440366555 तुरंत मदद दिलाने का प्रयास करे धन्यवाद .....|

Posted on: Jul 23, 2019. Tags: PODIYAM NARENDRA

पेतुपल्ली गाँव में हास्पिटल का समस्या से ...

गॉंव पेत्तुपल्ली,तहसील मनुगूरू,जिला भद्रादीकोत्तागूडेम,(तेलंगाना) से है,पोडियम नरेन्द्र जी मडकं चुक्कय्य से बात कर रहे है|वे बता रहे है,हम २५ सालों से काबिज काम कर के रह रहे है|लेकिन अभी तक आस पास हास्पिटल नहीं बना है|हास्पिटल जाने को १० किलो मीटर दूर मनुगूरू जाना पढ़ता है|इसीलिए हम को बहुत दिक्कत होता है|जिस समस्या के लिए पि.ओ.के पास आवेदन पत्र लिखित कर के दिया था अभी तक कार्यवाही नहीं हुआ है| समस्या समधान के लिए इन नंबर को फ़ोन करे कलेक्टर का फ़ोन नंबर :9440366555 दिए गए नंबर में फ़ोन कर के मदद दिलाने का प्रयास करे धन्यवाद ...|

Posted on: Jul 23, 2019. Tags: PODIYAM NARENDRA

स्वास्थ्य स्वर : रक्त विकारो को दूर करने का घरेलु नुस्खा-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा रक्त विकार से होने वाले समस्या, चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| 2 तोला मुनक्का को एक गिलास पानी में भिगोकर रात को रख दें| सुबह उसे मिसलकर 5 ग्राम त्रिफला के साथ पीने से लाभ हो सकता है| दूसरा बर के 25 ग्राम कोमल अंकुरों को पीसकर उसमे बराबर मात्रा में बकरी का दूध और पानी मिलाकर उबालकर छानकर सेवन करें| लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

मानुष तन ला पाईस, लेकिन सब जंगल झाड़ ला उजाड़ दिहिस...कविता-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पाया एक कविता सुना रहे हैं :
मानुष तन ला पाईस-
लेकिन सब जंगल झाड़ ला उजाड़ दिहिस-
बरखा पानी झुराय-
आज नगर फार लागत नईया-
साथी जंगल झाड़ ला बचाये-
बरखा पानी ला पाये-
अउ जंगल झाड़ ला काटे...

Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

शिकायत करने के बाद 2 से 5 दिन गाँव में बिजली रहती है...कृपया मदद करें-

ग्राम-बांसा टोला, पंचायत-कान्दावानी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| बांसा टोला में 6 साल पूर्व बिजली लगी है| लेकिन बिजली रहती नहीं है| सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद 2-4 दिन बिजली जलती है| उसके बाद फिर से वैसा ही हो जाता है| लाईट नहीं रहने से लोगो को दिक्कत होती है | रात में सांप, बिच्छू, जहरीले कीड़ो का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियो से बात कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : बिजली विभाग@9827857281, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@7440279833.

Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG ELECTRICITY KABIRDHAM NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »