बिभागिय लापरवाही के कारण जमीन पट्टा नहीं मिला आदिवासी परिवारों को

ग्राम इप्पलागुम्पू,पंचायत पगापगाडेरू,तहसील मनुगूरू,जिला भद्रादीकोत्तागूडेम,राज्य तेलंगाना,नारायणा जी मडकं शरत कुमार से बात कर रहे है|वे बता रहे है,हम काफ़ी सालों से जंगल की जमीन रह रहे है,लेकिन हम को जमीन का पट्टा अभी तक नहीं मिला है,हमारा गॉंव में पूरा ३४ घरों है,इसीलिए हम सभी ग्रामीण को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वन बिभाग के लोग का डर बना रहता है,हमारे गॉंव में एक एक आदमी के पास ३,४,५ एकड़ जमीन है,गॉंव के सभी ग्रामीण मिलकर पी.ओ.और तहसीलदार को आवेदन पत्र लिखित रूप से दिया पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है,वन क्षेत्र होने के कारण यहाँ हास्पिटल जाने में भीपरेशानी होती है सड़क के अभाव के कारण ...

Posted on: Jul 25, 2019. Tags: NARAYANA TELANGANA PROBLEM

Impact : हैण्डपंप ख़राब था, नया पाईप लग जाने से सुधार हो गया है-

ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहे हैं| उनके घर के पास एक हैण्डपंप का पाईप फट गया था| जिसके कारण पानी की समस्या थी| उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये संबंधित अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने समस्या को सीजीनेट में 11 जून 2019 को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद जुलाई महीने में हैण्डपंप का सुधार हो गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7581013471.

Posted on: Jul 25, 2019. Tags: IMPACT STORY RAMESH PRASAD YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER

फिर भी मासूम जनता को क्यों करना पड़ रहा है संघर्ष...कविता-

मुंबई से के के गौतम जो मध्यप्रदेश के रीवा जिले के निवासी हैं| वे मौसम के बारे में बताते हुये| एक कविता सुना रहे हैं:
अंग्रेजो को गवन किये बीते कईएक वर्ष-
फिर भी मासूम जनता को क्यों करना पड़ रहा है संघर्ष-
सपना तो राम राज्य का था, पर राज छिपाये जाते हैं-
बेगुनाह बेखौफ यहाँ, मौताज सताये जाते हैं-
क्या यही राजनीती है, तुम ही करो निश्कर्ष-
फिर भी मासूम जनता को क्यों करना पड़ रहा है संघर्ष...

Posted on: Jul 25, 2019. Tags: KK GAUTAM MUMBAI POEM SONG VICTIMS REGISTER

3 दिन से ट्रांसफार्मर ख़राब है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-मडमडा, थाना-पांडा तरई, विकासखण्ड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन झारिया बता रहे हैं| उनके गाँव में बिजली ट्रांसफर्मर 3 दिन से ख़राब है समस्या की जानकारी बिजली विभाग में दी जा चुकी है| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| गाँव में बिजली नहीं होने से लोगो को दिक्कते हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : JE@9425228410. संपर्क नंबर@9685784766.

Posted on: Jul 25, 2019. Tags: CG KABIRDHAM OK PROBLEM RAMBHAJAN JHARIYA SONG VICTIMS REGISTER

कार्यालय में नियमित पटवारी नहीं बैठते लोगो को दिक्कते होती है...मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-बंसीताल, दानीकुण्डी, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से चैन सिंह सरोता बता रहे हैं| उनके गाँव हल्का नंबर 26 में पिछले 17 साल से स्थाई पटवारी नहीं है| जिसके कारण बच्चो के जाती निवास और नामांतरण संबंधी कार्यो में दिक्कत होती है| इस संबंध में उन्होंने अधिकारियो के पास आवेदन किया| मुख्यमंत्री जी के पास आवेदन किया था| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| आज तक नियमित कोई पटवारी कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@07752223644, तहसीलदार@7773870149, पटवारी@8770861894. संपर्क नंबर@7773030971.

Posted on: Jul 25, 2019. Tags: BILASPUR CG MARWAHI PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »