हाय रे हाय रे हाय बेरा डूब गये यार...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-नवगोई, थाना-बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जायसवाल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे हाय बेरा डूब गये यार-
देवी माँ दिया बाती बार आयो रे-
अरे देवी माँ के दिया बाती बार आयो रे-
कुदरगढ़ में कुदरगढ़ी रामगढ़ सिया माई-
अंबिकापुर में बसे महामाई बेरा डूब गये यार-
हाय रे हाय रे हाय बेरा डूब गये यार...

Posted on: Jul 27, 2018. Tags: BRIJBHAN JAYASWAL SONG VICTIMS REGISTER

भारत की अजब बहार माई मेरा देश है सुहाना...देशभक्ति गीत-

ग्राम-वेंकटनगर, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सांतनू पांडे एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
भारत की अजब बहार माई मेरा देश है सुहाना-
उत्तरप्रदेश लगे माथे की बिंदिया-
माई वाली लहंगा है दिल्ली नगरिया-
गुजरात में देखो जी थाल सजी-
मई मेरा देश है सुहाना-
भारत की अजब बहार माई मेरा देश है सुहाना...

Posted on: Jul 27, 2018. Tags: SANTANU PANDE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got due wages pending from long after report on CGnet Swara...

ग्राम-आमापारा, पंचायत-सिवनी, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़ ) से नागेश्वरी मंडावी बता रही हैं कि छबिलाल मंडावी 1 वर्ष पूर्व सड़क निर्माण में 4 सप्ताह काम किये थे, जिसका 2 सप्ताह का पैसा मिल गया था और 2 सप्ताह का पैसा नही मिला था, अधिकारी इसका कारण खाते में गड़बडी होना बता रहे थे, कई बार आवेदन करने के बाद भी समस्या का हल नही हो पा रहा था, तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकार्ड किया, जिसके बाद सीजीनेट के श्रोताओं के प्रयासों से जनवरी माह में उनका पैसा खाते में आ गया, इसलिए वे बहुत खुश हैं और सीजीनेट के साथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: धनेश्वरी मंडावी@9669653627.

Posted on: Jul 27, 2018. Tags: DHANESHWARI MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

बिगड़ जात बिना तेल और फुलेलल के...कविता-

सिवनी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा एक कविता सुना रहे हैं:
बात बिगड़ जात बिना तेल और फुलेलल के-
नारी बिगड़ जात बिना आंख के दिखाए से-
साधू बिगड़ जात पर नारी के संघत से-
अऊ जात बिगड़ जात है आन जात के बिहाय से-
दानी बिगड़ जात जैसे नीचो के संगत से-
ज्ञानी बिगड़ जात है, क्रोध के बढाए से-
अउ कहे महराज की दारु के पिए से बिगड़ जात-
अउ मुक्ति बिगड़ जात बिना राम के गुण गाए से...

Posted on: Jul 27, 2018. Tags: KAMTA PRASAD SHARMA SONG VICTIMS REGISTER

अरे पढ़ना बढ़ना ता, स्कूल खुले माता...गोंडी गीत

ग्राम-पाठई, पोस्ट-कौड़िया, तहसील-पांढुर्ना, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश) से बस्तीराम नागवंशी एक गोंडी गीत गा रहे हैं जो शिक्षा के ऊपर आधारित हैं जब स्कूल लगता हैं और आदिवासी बच्चे बहुत कम स्कूल जाते हैं तो उनको प्रेरित करने के लिए यह गीत है:
अरे पढ़ना बढ़ना ता, स्कूल खुले माता-
आदिवासी भाई निकुन बाड़ी नींद वाता-
अरे पढ़ना बढ़ना ता, स्कूल खुले माता-
आदिवासी भाई निकुन बाड़ी नींद वाता-
मैडम भी वाता आणि गुरूजी भी वातोल-
आदिवासी भाई निकुन बाड़ी नींद वाता-
अरे पढ़ना बढ़ना ता, स्कूल खुले माता...
बस्तीराम नागवंशी@9425648073.

Posted on: Jul 27, 2018. Tags: BASTIRAM NAGVANSHI CHHINDWARA GONDI SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »