नारू जमा कियामता नानो...गोंडी गीत-
ग्राम-एर्राबोर, पंचायत-दंतालबोर, तहसील-पलवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी सुनीता और माडवी लक्ष्मी अपने सखियों के साथ गोंडी गीत सुना रही हैं :
नारू जमा कियामता नानो-
रेला रेरेला रेला-
चित्रकोंडा परिता नानो-
रेला रेरेला रेला-
नानो अय्योधानी मन्नी वै नानो...
Posted on: Aug 09, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM MADVI HIRESH SONG TELANGANA
छात्रवृत्ति महिंद्रा ऑल इंडिया टैलेंट स्कॉलरशिप (एमएआईटीएस) 2019...
शैक्षिक वर्ष 2019 में 10वीं, 12वीं या फिर इसके समकक्ष परीक्षा पास कर चुके विद्यार्थी जिन्होंने किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त पोलिटेक्निक संस्था में डिप्लोमा कोर्स के लिए दाखिला लिया हो, ऐसे विद्यार्थी उल्लेखित स्कॉलरशिप हेतु आवेदन कर आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को आय प्रमाण-पत्र व आधार कार्ड की आवश्यकता होगी।
इस स्कॉलरशिप के लिए मानदंड इस प्रकार हैं – 1. विद्यार्थी 10वीं, 12वीं कक्षा पास हो या समकक्ष योग्यता हो।
2. विद्यार्थी जिन्होंने डिप्लोमा करने के लिए शैक्षिक वर्ष 2019 में प्रथम वर्ष में दाखिला ले लिया हो या दाखिला लेना चाहते हों।
3. विद्यार्थी निम्न आय वर्ग से संबंधित हो।
आवेदन कैसे करें इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छात्रवृत्ति लाभ चयनित विद्यार्थियों को 10,000 रुपये प्रतिवर्ष तीन वर्षों के लिए दिए जायेंगे।
अंतिम तिथि 22 अगस्त 2019 http://www.b4s.in/CGS/MAI6
Posted on: Aug 09, 2019. Tags: GONDI NEWS SUMANALATA ACHALA
आवेदन जमा किया, लेकिन शामिल नहीं किया गया...मदद की अपील-
ग्राम-मौहरिया, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) प्रमोद कुमार साहू बता रहे हैं| उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला मौहरिया में अतिथि शिक्षक पद के लिये 6 जुलाई 2019 को आवेदन दिया था| जिस पर प्राचार्य बोले, जब रिक्त पद होंगे, तब फॉर्म शामिल कर लिया जायेगा| लेकिन उनका फॉर्म शामिल नहीं किया गया और रिक्त पदों की भर्ती कर दी गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर उनका आवेदन पत्र शामिल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9669426860.
Posted on: Aug 08, 2019. Tags: MP PRAMOD KUMAR SAHU PROBLEM SIDHI SONG VICTIMS REGISTER
तुम्हीं हो माता, पिता तुम्हीं हो...गीत-
माँ दुर्गा दृष्टिहीन दिव्यांग भजन समिती से ऋचा सूर एक गीत सुना रही हैं :
तुम्हीं हो माता, पिता तुम्हीं हो-
तुम्हीं हो बंधू, सखा तुम्हीं हो-
तुम्हीं हो माता, पिता तुम्हीं हो-
तुम्हीं हो बंधू, सखा तुम्हीं हो-
तुम्हीं हो साथी, तुम्हीं सहारे-
कोई ना अपना सिवा तुम्हारे-
तुम्हीं हो साथी, तुम्हीं सहारे...
Posted on: Aug 08, 2019. Tags: RICHA SUR SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी भाषा गोंडी, हल्बी, छत्तीसगढ़ी को लोगो तक पहुचने के लिये कार्यशाला-
जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से शेर सिंह आचला बता रहे हैं| उन्होंने प्रदर्षनी लगाया है| वहां पर वे आदिवासी समुदाय के विभिन्न भाषायें गोंडी, हल्बी, छत्तीसगढ़ी को साहित्य लेखन और सीजीनेट स्वर के मध्यम से लोगो तक पहुचने के लिये कार्यशाला कर रहे हैं| जिसमे लोग गीत, कहानियां रिकॉर्ड करते हैं| उन्हें माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में कार्यशाला के लिये जगह मिला है| जहाँ पर वे काम कर रहे हैं| जो उनकी संस्कृति और भाषा को बचाने के लिये काम कर रहे हैं| उनको वे धन्यवाद दे रहे हैं| साथ विश्व आदिवासी दिवस के लिये सभी शुभकामनायें दे रहे हैं| संपर्क नंबर@267218980.
