बिगड़ी बना दे बाबा, द्वारे आयें तोर...भजन-
ग्राम-कोडार, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिसेलाल पटेल एक भजन सुना रहे हैं:
बिसकर्मा बाबा मोर पड़ाथन पइंया तोर-
बिगड़ी बना दे बाबा, द्वारे आयें तोर-
बिगड़ी बना दे बाबा शरण में आयें तोर-
श्रृष्टि के रचईया तै पार लगाईया बिनती सुन ले मोर-
फूल, पान, नरियर धर के आरती सजाये हन-
17 सितंबर के तोला हम मनाये हन-
सबो जगह होवाये शोर-
बिसकर्मा बाबा मोर पड़ाथन पइंया तोर-
बिगड़ी बना दे बाबा द्वारे आयें तोर...
Posted on: Sep 18, 2019. Tags: BISELAL PATEL CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
पट्टा के लिये अधिकारियो के पास आवेदन देने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-भरपट्टीनगर, पंचायत-पेदरायगुडम, ब्लाक-कुकुनूर, जिला-पश्चिम गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से सोडी नागेश बता रहे हैं कि हम 13 साल से यहां 2,3 एकड़ जमीन सफाई कर के काबीज कर रहे हैं लेकिन अभी तक जमीन का पट्टा नहीं मिला है, इस समस्या को कई बार अधिकारियों के पास दिये हैं, लेकिन कोई सुनावाई नहीं होती है, इसलिये सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर इस समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: विधायक@9899855444. संपर्क नंबर@6281099463.
Posted on: Sep 18, 2019. Tags: PODIAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA WEST GODAVARI
बिजली की समस्या को लेकर आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-मडमडा, थाना-पांडातरई, विकासखण्ड-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन झरिया बिजली की समस्या बता रहे हैं, पिछले 5 दिनों से गाँव में बिजली नहीं है, जिससे जनजीवन बहुत ही अस्तव्यस्त है, उन्होंने इसकी शिकायत बिजली विभाग को किया है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हो रही है, अधिकारी आज कल कर टाल दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे हैं, दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : JE@9171883922. संपर्क नंबर@9685784766.
Posted on: Sep 18, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM RAMBHAJAN JHARIYA SONG VICTIMS REGISTER
हे दहेज़ के ठेकेदारों तुम्हे अकल कब आइ गी...दहेज़ प्रताड़ना गीत-
महेंद्र प्रताप ग्राम-आनापुर, मझगवा, थाना-महराजगंज, जिला-जौनपुर (उतरप्रदेश) से गीत सुना रहे हैं :
हे दहेज़ के ठेकेदारों तुम्हे अकल कब आयेगी-
हे दहेज़ के बीमारी भारत से किस दिन जायेगी-
अर्थी चढ़ी है हर कन्या पे बैठ न पावे डोली पे-
लाखों घर बर्बाद होंगे इस दहेज़ के होली में-
गरीब के बेटी अंगारों में जलती-
हाथों में नही चूडियाँ मेंहेदी को तरसती-
आज हजारों कन्याओं को आग में जलते देखा हूँ-
आज हजारो अबलाओं को रेल से कटते देखा हूँ...
Posted on: Sep 18, 2019. Tags: JAUNPUR MAHENDRA PRATAP SONG UP VICTIMS REGISTER
एक गुरु और शिष्य की कहानी-
बहोत पहले की बात है, एक गुरु अपने शिष्यों को शिक्षा देते थे, उसमे एक शिष्य ऐसा था, जो प्रतिदिन अध्यन करने जाता था लेकिन उसे कुछ ज्ञान नहीं होता था, उसे रोज डांट पड़ती थी, जिसके कारण उसके पिता उसे आश्रम नहीं भेजते थे, ऐसा चलता रहा, एक दिन उनके घर के पास बगीचे में एक ऋषि यात्रा के दौरान आराम करने रुके थे, ये देखकर बच्चे के पिता ने उसे भोजन लेकर ऋषि को देने के लिये भेजा, बच्चा उदास मन से उनके पास पहुँचा, ऋषि ने उसके उदासी का कारण पूछा, बच्चे ने सारी बात बतायी, तब ऋषि ने उसे गायत्री मंत्र का उच्चरण करने को कहा, बच्चे ने ऐसा ही किया जिससे उसकी स्मरण शक्ति अच्छी हो गयी, और वह पढ़ने में अच्छा हो गया|
