आज मेरे गाँव में सीजीनेट का प्रचार है...सीजीनेट गीत -

ग्राम-सिंहपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम एक सीजीनेट गीत सुना रहे है:
आज मेरे गाँव में सीजीनेट का प्रचार है-
रुक जाना परदेशी आज मेरे गाँव में-
आज मेरे गाँव में समस्या अपार है-
आज मेरे गाँव में नैतिक शिक्षा का प्रचार है-
रुक जाना परदेशी आज मेरे गाँव में-
आज मेरे गाँव में सीजीनेट का प्रचार है...

Posted on: Jan 17, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: जंगल में मिलने वाला आंवला खाने से बहुत से लाभ -

ग्राम-हटका चारामा, पंचायत-श्रीगुहान, तहसील-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से कपिलराम साहू बता रहे है कि वनआँचल में आवंला का उत्पादन बहुत होता है और आवंला स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है और वे लोग आवंला का उपयोग बहुत अच्छी तरह से करते है| आज के दौर में आवला की कीमत बाजार में लगभग सौ रूपये किलो है | पेंट में जितना भी गैस होता है वो आवला से खतम हो जाता है और मुंह में जो दाग होते है वो भी ठीक हो जाते है और बाल पकते है तो उसके तेल को लगाने से फायदेमंद होता है और उसका अचार मुरब्बा भी बनता है और आवला के फल जंगल से प्राप्त करते है और साल में एक बार फल देते है. बस्तीराम नागवंशी@9425648073.

Posted on: Jan 17, 2018. Tags: KAPILRAM SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव से 5 किलोमीटर तक रोड बहुत खराब है, शिकायत करने पर कोई सुनते नही है...

ग्राम-खैरवाही, पंचायत-मयाना, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गुरुवंत कुमार नायक बता रहे है कि उनके गाँव में 5 किलोमीटर का रोड बहुत खराब है उसके कारण बरसात के दिनों में स्कूल के बच्चो और गाँव के लोगो को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है| उसकी शिकायत उन्होंने ग्राम सुराज एवं सरपंच के पास आवेदन भी दिए थे उनके गाँव में 200 घर की बस्ती है और 1000 जनसंख्या है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात करके रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@9406050750, C.E.O.9425228067. गुरुवंत कुमार नायक@7440492017.

Posted on: Jan 16, 2018. Tags: GURUVANT KUMAR NAYAK SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के तालाब का पानी बहुत गन्दा है, नहाने में दिक्कत है कोई सफाई नहीं करवा रहा...

ग्राम-टिकरापारा, पंचायत-रानी डोंगरी, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अशोक देवांगन बता रहे है कि उनके गाँव के तालाब का पानी है बहुत गन्दा है लोग बीमार पड़ रहे है और खुजली हो रहा है और पशु भी उस पानी को नही पीते है, उसके कारण नहाने धोने के लिए बहुत समस्या हो रही है.उसको साफ करवाने के लिए उन्होंने पंचायत मे शिकायत किये लेकिन अभी तक नही हुआ है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात कर तालाब की सफाई करवाने में मदद करें: उपसरपंच@8458846175, C.E.O.@9425228067. बस्तीराम नागवंशी@9425648073.

Posted on: Jan 16, 2018. Tags: ASHOK DEVANGAN YOGESH DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

मैंने सरपंच सचिव के कहने पर पिछले साल शौचालय बनाया, उसका पैसा नही दिया गया है...

ग्राम-बसरेही, ब्लाक-जवा जिला- (म.प्र.) से देवनारायण प्रजापति बता रहे है कि सरपंच सचिव के कहने पर उन्होंने अप्रैल 2017 में शौचालय बनाया है लेकिन उनका पैसा नही दिया गया है.उनके खाते में 900 रूपये डाला गया है और बाकि पैसे के लिए जाते है तो डांटकर भगा दिया जाता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बता करके पैसा दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9977742118, जवा C.E.O.@7745908934, शौचालय प्रभारी@9755435795, P.C.O.8719089914, रोजगार सचिव@ 7580909610, संपर्क देवनारायण@8878778560. अशोक कोरी@9713063019.

Posted on: Jan 16, 2018. Tags: DEVNARAYAN PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »