शुभ स्वागतम शुभ, शुभ स्वागतम शुभ...स्वागत गीत-
कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से उमा ध्रुव एक स्वागत गीत सुना रही हैं :
शुभ स्वागतम शुभ, शुभ स्वागतम शुभ-
सुनलो, सुनलो-
गुन गुनाए भौरें भी, गा रहे है गीतों की-
सरगम बजाते है जी ताल-
भौरें के धुन में घुँघरू गुन में-
नाच उठा संसार-
शुभ स्वागतम, शुभ स्वागतम हो...
Posted on: Sep 10, 2019. Tags: CG KONDAGAON SONG UMA DHRUW VICTIMS REGISTER
पुलिया नहीं होने से आने जाने में दिक्कत होती है, कोई ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-वंकगूडेम, तहसील-चिंतूर, जिला-पूर्व गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से वेट्टी सिंगा बता रहे हैं, उनके गाँव में पुलिया नहीं बना है| जिससे नदी में पानी भर जाने पर आने जाने में दिक्कत होती है| समस्या को हल कराने के लिये वे अधिकारियों के पास आवेदन देते हैं, लेकिन कोई सुनावाई नहीं हो रही है, इसीलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : PO@9490957735. संपर्क नंबर@8985714161.
Posted on: Sep 10, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH PROBLEM VETTI SINGA
सीजीनेट पर अपना संदेश सुनकर खुश हुई : विनीत कुमार
ग्राम-साहपुर, पोस्ट-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव बता रहे हैं, उन्होंने एक भजन गीत रिकॉर्ड किया था, जिसे सीजीनेट पर चलाया गया और जानकारी दी गयी| जिसे सुनकर उन्हें बहुत खुशी हुई, साथ ही उन्होंने अपने साथियों को सीजीनेट पर भजन गीत सुनाया| वे अपनी खुशी व्यक्त करते हैं, और सीजीनेट को धन्यवाद दे रहे हैं : विनीत कुमार@7089781621.
Posted on: Sep 10, 2019. Tags: IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR REWA
जाति, निवास के लिए पैसे लेते हैं, लेकिन काम नहीं करते...कृपया मदद करें-
ग्राम-एर्राबोर, पंचायत-दन्तालाबोर, तहसील-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडावी मुन्ना बता रहे हैं, वे काफ़ी सालों से वहां रह रहे हैं, लेकिन जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं मिला है| गाँव में एक परिवार से सुंदर राव द्वारा 5000 पैसा लिया गया है, जाति, निवास के नाम पर लेकिन उसके बाद भी जाति, निवास नहीं दिया गया है| इसीलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर पैसा वापस दिलाने और प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करें : सुंदर राव@7995285573. संपर्क नंबर@8688088244.
Posted on: Sep 10, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM MADAVI HIRESH PROBELM TELANGANA
27 दिन काम किये, मजदूरी का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम,पोस्ट-कृष्णानगर धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मानमती सरुता और देवंती सरुता बता रहे हैं, उन्होंने आंगनबाड़ी निर्माण में 27 दिन काम किया था, जिसका पूरा मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है, केवल 2000 दिया गया है, बाकि का पैसा नहीं मिला है| उनके साथ जितने लोग काम किये थे, सभी का 10-10 दिन उपस्थिति काट दिया गया है| सरपंच को बोलने पर ध्यान नहीं देते| वे सीजीनेट के साथी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@8120280539, सचिव@9165403234. देवसन कुमार@8462927713.
