रे रे लोयो रेला रेला रे रे लोयो...गोंडी गीत

ग्राम-बरबसपुर, पंचायत-बारवी, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मंगनी बाई एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
रे रे लोयो रेला रेला रे रे लोयो-
ओरा बोरा दाई बिहाव टोरी बीने ला-
तेल चुपड़े ला मौहा बीने ला-
मंद पीये ला मंद पीये ला-
झगड़ा होए ला झगडा होए ला-
जाति गुरवे दाई लेयर वो जाति दुर्वा...

Posted on: Feb 14, 2018. Tags: MANGNI BAI SONG VICTIMS REGISTER

राम चन्द्र जोगिया भइल सीता जी जुगिनिया...भजन गीत

धरम सुरलीपारा, ग्राम-करमडीहा, तहसील-वाड्रफनगर, थाना-रमकोला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संजय कुशवाहा एक भजन गीत सुना रहे हैं:
रामचन्द्र जोगिया भइल सीता जी-
जुगिनिया लक्ष्मण झोला दैके-
बिलखी हो बिलखी मनवा-
जाय लक्ष्मण झोला दैके-
आहा हो लक्ष्मण झोला दैके...

Posted on: Feb 14, 2018. Tags: SANJAY KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

दृष्टि बाधित विद्यालय सक्ती जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ में निःशुल्क छात्रावास की सुविधा है...

जिला-जांजगीर-चांपा, (छत्तीसगढ़) से उत्तम साहू बता रहे है मै दृष्टि बाधित विद्यालय सक्ती में शिक्षक हूँ, वे बता रहे हैं कि उनके विद्यालय में दृष्टि बाधित विद्यार्थियों को ब्रेल लिपि से पढ़ाया जाता है | उनको वहां बगैर किसी सहयोगी की मदद से चलना फिरना सिखाया जाता है, उनको वहां संगीत की शिक्षा भी दी जाती है | विद्यालय में निःशुल्क छात्रावास की व्यवस्था भी है जो भी दृष्टि बाधित बालक-बालिका उनके विद्यालय में प्रवेश लेना चाहते है वे उनका फॉर्म भर सकते है और आगे आने वाले वर्ष में अध्ययन कर सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए कोइ भी दिए गए नंबर से संपर्क करें, और वे उनकी पूरी मदद करने का प्रयास करेंगे। उत्तम साहू@7024205006.

Posted on: Feb 14, 2018. Tags: SONG UTTAM SAHU VICTIMS REGISTER

दिल्ली में देखो ना तो रे ऊँचा से ऊँचा बिल्डिंग...नागपुरी गीत

परसापारा, ग्राम-उदारी, तहसील-वाड्रफनगर, पोस्ट-कालाबरती, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक नागपुरी गीत सुना रहे हैं :
दिल्ली में देखो ना तो रे ऊँचा से ऊँचा बिल्डिंग – बंबई में देखो ना तो रे 90 सौ साल बिल्डिंग – गुमला में देखो ना तो रे डोरा के घर दईया – रांची में देखो ना तो खपरा कर घर – रांची का इंडस्ट्री नया बनाया – रांची का इन मार्केट में केसेट धूम मचाया...

Posted on: Feb 14, 2018. Tags: CHANDARSAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगो ने जंगल विभाग के लिए आग बुझाने का काम किया उसका भुगतान अभी तक नही हुआ है...

ग्राम-पंचायत बेलकच, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता नेटी के साथ में गाँव की बहनें सीता पटबंधी और कुंती नेटी बता रही हैं कि जंगल विभाग के लिए हम लोगो ने जंगल में लगे आग को बुझाने का काम किया था पर उसका भुगतान अभी तक नही हुआ है और पैसा मांगने पर मिल जायेगा बोला जाता है पर मिलता नही है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील करते हैं कि दिए गये सम्बंधित अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: रेंजर@8959542331, D.F.O@9424147277, सिपाही@9165954432, मुंशी@7241168512. सीता नेटी@9285363719.

Posted on: Feb 14, 2018. Tags: SEETA RANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »