हमारे गाँव में बिजली आ गयी है पर खम्भे अब तक नहीं लगे तो हम लोग अब भी अँधेरे में रह रहे हैं...

ग्राम-कटरा, मोहल्ला-गवरखोज, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम, मान सिंह बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 20 में लाईट आ चुका है लेकिन खम्भे की कोई व्यवस्था नही की गई है जिसके कारण लोगो को एक किलोमीटर दूर से तार खीचकर बिजली लाना पड़ रहा है जिसके कारण लाईट होते हुए भी लोगो को अँधेरे में रात गुजारना पड़ता है सम्बंधित विभागों में आवेदन भी करते रहते है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई पहल नही की गई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये : सरपंच@7697507040, CEO@7693915855, सचिव@9754145045. पतराज सिंह @8959903256.

Posted on: Oct 10, 2017. Tags: PATARAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

अनी माडी डोला अजिरा बिन आधा धनुके पोनाति तिने...हल्बी विवाह गीत

कोचीपारा ग्राम-चितालूर, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रश्मि ठाकुर और भागवती हल्बी भाषा में एक विवाह गीत सुना रहे हैं :
अनी माडी डोला अजिरा बिन आधा धनुके पोनाति तिने-
करिजाओ मोरा गोतोकी थाने कटवाती जातीय ला बीने बीने-
राम राम होरी कोयटी कोली आटा भुटमारा काना कोरी-
ये दे लोंगों लागा कोलिया पंगा आंधा अंधी रो का कोना कांधो-
अनी माडी डोला अजिरा बिन आधा धनुके पोनाति तिने...

Posted on: Oct 08, 2017. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

आये ला मुंसी बैठे ला कुर्सी...छत्तीसगढ़ी शादी गीत

कोचीपारा ग्राम-चितालूर, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से रश्मि ठाकुर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं ये गीत शादी के अवसर पर गाया जाता है :
आये ला मुंसी बैठे ला कुर्सी-
मोला पैसा देखा रे बाबू चूड़ी के कुर्सी हो रे होरे-
या मझरिया के पानी गजब दुरिहा या मझरिया-
नहाये खोरे चढ़ाये लाली-
दिलमत खली करो बाबू आउंगी काली-
मारे ला पानी भीजेहा नइ गा...

Posted on: Oct 08, 2017. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: We got our due wages after recording message on CGnet Swara...

ग्राम पंचायत-बोंगा, पोस्ट-गोविंदपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से
सीताराम छिन्दराम बता रहे है कि उन्होंने एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था सीजीनेट में वह यह कि गाँव के ३५ लोगो ने ५ दिन तक बागतरी से पण्डोराय सड़क समतलीकरण का कार्य किया था जिसका मजदूरी का भुगतान नही हुआ था, वे कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुके थे पर कोई मदद नहीं कर रहा था फिर अंत में उन्होंने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकार्ड किया और सीजीनेट सुनने वाले से अनुरोध किया कि वे अधिकारियों को फोन कर के दबाव डालें। वे ग्रामीण मजदूरों की और से सीजीनेट श्रोताओं और अधिकारियों की पूरी टीम का आभार प्रकट कर रहे है बहुत बहुत धन्यवाद दे रहे है | सीताराम@8720094306

Posted on: May 18, 2017. Tags: SEETARAM CHHINDRAM SONG VICTIMS REGISTER

करो भाई वृक्ष की रखवाली वृक्ष की महिमा बड़ी निराली...वृक्षों पर कविता -

ग्राम-बहादुरपुरा, तहसील-सतवा, जिला-देवास (मध्यप्रदेश) से तारा सिंह अवयाम एक कविता सुना रही है :
करो भाई वृक्ष की रखवाली-
वृक्ष की महिमा बड़ी निराली-
पानी से बहती मृदा को रोके-
वृक्षों से निकालने वाले-
प्राणी को रोगी न ठोके-
देता है हमे जीने के लिए प्राण वायु-
रक्षा करेंगे जब तक रहेंगी हमारी आयु...

Posted on: Apr 22, 2017. Tags: SONG TARA SINGH AVAYAAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »