स्वास्थ्य स्वर: कब्ज नाशक घरेलू नुस्खा
ग्राम-रेहेंगी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा आज एक कब्ज नाशक घरेलु नुस्खा बता रहे हैं. यह दवा बनाने के लिए सौंप 20 ग्राम, सनाय पत्ती 20 ग्राम, इन्द्रायण 20 ग्राम, निसोत 20 ग्राम, त्रिफला 20 ग्राम, गुलकंद 20 ग्राम सभी को समान मात्रा में मिलाकर बारीक चूर्ण बना लें और रात में सोते समय एक चम्मच गरम पानी के सांथ सेवन करें | इससे कब्ज की तकलीफ से राहत मिल सकता है और इससे आप खुद को बाजार में मिलने वाली दवाओं से बचा सकते है जिससे आराम तो मिलता ही है, लेकिन अधिक महत्वपूर्ण यह है कि यह औषधि शरीर के लिए हानिकरक भी नहीं है. वैद्य चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Feb 24, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
कुदरगढ़ी वो दाई तोर चरण परथों...सरगुजिया गीत
ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से शाहदेव सिंह एक सरगुजिया गीत सुना रहे हैं:
कुदरगढ़ी वो दाई तोर चरण परथों-
पार लगादे बेडा लगादे झुपत आबे मोर मैया-
कुदरगढ़ी वो जला माई तोरे चरण परथों-
कुदरगढ़ी वो शारदा माई तोरे चरण परथों-
कुदरगढ़ी वो देवी धाम तोरे चरण परथों...
Posted on: Feb 24, 2018. Tags: SHAHDEV SINGH SONG VICTIMS REGISTER
चतुर्थ श्रेणी दैनिकभोगी कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार नियमित करना है पर नहीं हो रहा ह
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से केशव प्रसाद पाण्डेय बता रहे है कि वे लोक कल्याण विभाग में कार्यरत हैं | सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने 2106 में कई को स्थाई कर्मी के रूप में नियमित किया| ये आदेश दैनिक वेतन भोगी श्रमिको के लिए स्थाई कर्मियों को विनियमित करने की योजना के अंतर्गत किया गया| इसी के सांथ चतुर्थ श्रेणी को भी नियमित किया जाना था, जिसमे 10वी और 12 वी पास किये कर्मी शामिल है| जो अभी तक नही हुआ है | इसके लिए आवेदन भी किये, स्थाई कर्मियों की सूची प्रकाशित करने की मांग की लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नही हो रही है: कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग@9424922624, अधीक्षण अभियंता@9425109973. केशव प्रसाद पांडे@9685649001.
Posted on: Feb 24, 2018. Tags: KESHAV PRASAD PANDEY SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : वात का घरेलू उपचार -
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गाँधी गठिया वात, संधि वात और अर्थराइट्स बीमारी का आयुर्वेदिक उपचार बता रहे हैं| इन बीमारी के इलाज के लिए मेथी दाना, भुनी सौंफ, वन जीरा, वन अदरक, लहसुन सभी को 3-3 सौ ग्राम बराबर मात्रा में लेकर साफ कर उसका चूर्ण बना लें, उसके बाद 300 ग्राम गुड के सांथ मिलाकर 10-10 ग्राम की लड्डू बनाकर सुबह शाम दो-दो लड्डू खाली पेट में सेवन करें| इससे गठिया वात, संधि वात, अर्थराइट्स, जोड़ों का दर्द, गांठ में दर्द, हड्डियों का दर्द, जैसी बीमारियों से राहत मिल सकता है| उपचार के दौरान खाने में मिर्च मसाला, गरिष्ट भोजन, तेल, खटाई अदि का उपयोग नही करना चाहिए| एच.डी. गाँधी@9111061399.
Posted on: Feb 23, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
अरे आलू टमाटर के चटनी और अरहर के दाल...होली गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट अभी के माहौल के अनुसार एक होली गीत सुना रहे है:
अरे आलू टमाटर के चटनी-
और अरहर के दाल-
श्री चावल के खाले मंजेदार-
अरे आलू टमाटर के चटनी...
