अय्यो रे अय्यो रे मोरा घर अय्यो रे...शिक्षा गीत

ग्राम-जामपानी,पोस्ट-लिलासी, तह्सील-दुद्धी,जिला-सोनभद्र (उ.प्र.) से रामजीत भारती एक शिक्षा गीत सुना रहे हैं:-
अय्यो रे अय्यो रे मोरा घर अय्यो रे-
सेवा भारत के द्वारा शिक्षा घर-घर अय्यो रे-
मैं तो पढ़ना लिखना जानू-
मैं तो किसी से न शर्माऊ-
मैंने सा साफ सफाई अक्षर और ज्ञान-
मैंने सीखा पैसे कमाना जीवन में सम्मान-
भैया जीवन में सम्मान भैया जीवन में सम्मान...

Posted on: Mar 14, 2018. Tags: RAMJEET BHARTI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार और उपयोग-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शुगर जिसे मधुमेश और डायबिटीज के नाम से जाना जाता है का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बरगद की छाल 100 ग्राम, सदाबहार की पत्ती 100 ग्राम, बंजिरा 100 ग्राम, जामुन की गुठली 100 ग्राम, करेला के बीज 100 ग्राम, बेल पत्ती 100 ग्राम, बबूल की पत्ती 100 ग्राम सभी को साफ कर पीस कर चूर्ण बना लें और सुरक्षित रख लें, एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट पानी के सांथ सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, भोजन में मीठी चीजों का प्रयोग न करें चावल, आलू, मीठे फलों का प्रयोग न करें, दिन में थोड़ा-थोड़ा भोजन लें, अंकुरित अनाज और कोदो चावल का प्रयोग करें, नियमित व्यायाम करें : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 14, 2018. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

पहले हमारी स्थिती बहोत ख़राब थी, अब कुछ सुधार हो रहा है...कहानी-

शांतिनगर, जिला-नारायणपुर  (छत्तीसगढ़) से लालसाय कावडे बता रहे हैं, उनकी गाँव की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी और आर्थिक स्थिती भी खराब थी,  इस कारण वे शहर में आकर बस गये और वहां काम कर अपना जीवन जीने लगे | अभी वे झोपड़ी बनाकर रहते है और मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं, उन्हें सरकार की किसी योजना के बारे में पता नहीं चलता, वे नये लोगो से बात करने से घबराते हैं, आज वो मध्यप्रदेश के सीजीनेट के सांथियो से मिले उनके काम के बारे में जाने तो बहुत अच्छा लगा उनका कहना है  कि वे भी लोगो की मदद करने की कोशिश करेंगे | वे लोग 2003-04 से शहर में रह रहे हैं, अभी स्थिति में कुछ सुधार हो गया है |

Posted on: Mar 14, 2018. Tags: BASTAR CG NARAYANPUR SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शरीर में होने वाले दर्द को दूर करने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शरीर में होने वाली दर्द को ठीक करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, हल्दी घी में भुनी हुई 50 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, केवकंद 50 ग्राम, गुड़ स्वाद अनुसार और खुरासानी अजवाईन 50 ग्राम लेकर सभी को पीस कर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें, उसके बाद 1 पाव दूध में 1 चम्मच चूर्ण मिलाकर उबाले और स्वाद अनुसार गुड़ मिला लें, उसके बाद ठण्डा करें और दिन में दो बार गुनगुना कर सेवन करें इससे लाभ हो सकता है | भोजन में तेल, खटाई, मिर्च, मसाला का प्रयोग कम करें नशा न करें :
एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 14, 2018. Tags: HD GANDHI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

अरे फागुन में होली है फागुन में होली है...छत्तीसगढ़ी होली गीत

ग्राम-रमकोला, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता सिंह मरकाम अपने सांथियों के सांथ एक होली गीत सुना रही हैं :
अरे फागुन में होली है, फागुन में होली है-
रास लीला करो सरगुजिया, फागुन में होली है-
परसा के डाली के फूल आमा के मौरे हे मौर-
कोयली के कुहुक बोली अबड मीठ लागे-
कोने लगावाथे रंग गुलाल कोने लगाये पिचकारी-
कान्हा धरे रंग गुलाल राधा धरे पिचकारी...

Posted on: Mar 13, 2018. Tags: SONG SUNEETA SINGH MARKAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »