तोला बंदो ओ दाई तोला बंदो ओ...देवी वंदना

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक देवी वंदना सुना रहे हैं :
तोला बंदो ओ दाई तोला बंदो ओ-
तमनार के कारी बंदिन तोला बंदो ओ-
तमनार के भईया गोसाईन तोला बंदो ओ-
तमनार के निरोल गोड़ी तोला बंदो ओ-
करिया पटिहा चढ़ के आबे ,लाल पटिया लाबे ओ-
करिया पटिहा चढ़ के दाई केल-केल नारियाबे ओ...

Posted on: Mar 19, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Got teachers in our village school after report on CGnet Swara...

ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे हैं उनके गांव के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल गवारखोज में कई महीने से शिक्षक नहीं आते थे, इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी पर अधिकारी बार बार शिकायत करने पर भी उस बारे में कोई कार्यवाही नहीं कर रहे थे तब हार मानकर उन्होंने समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, रिकॉड करने के ढाई महीने बाद अब स्कूल में दो शिक्षक नियमित आने लगे हैं और पढाई भी अच्छे से हो रही है इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की| पतराज सिंह मरकाम@8959903256.

Posted on: Mar 19, 2018. Tags: EDUCATION PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : मिर्गी का घरेलू उपचार

मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी मिर्गी बीमारी का एक घरेलू औषधीय उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि जिन सांथियो को मिर्गी की समस्या हो वे बेल की तीन पत्तियों वाले 12 सेट और 10 नग काली मिर्च को मिलाकर एक कप पानी में पीस कर जूस बना लें, बेल का पेड़ आम तौर पर गाँव और शहर में भी मिल जाता है जिसका धार्मिक उपयोग भी होता है और सुबह-शाम खाली पेट में एक-एक कप सेवन करे इससे लाभ होता है तीन महीने तक लगातार उपयोग कर सकते हैं, जिससे इस रोग पर काम खर्च में और बगैर किसी साइड अफेक्ट के उपचार हो सकता है. तेल, खाटाई मिर्च, मसाला का सेवन कम करे,नशा न करें और नींद पूरी करें| एच.डी.गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 19, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के स्कूल के पास एक गंदा कुंआ है जिसमे बहुत मच्छर हैं, जिससे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं...

ग्राम पंचायत-नमना, पोस्ट-बकालू, तहसील-प्रेमनगर,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बुधमार प्रजापति बता रहे हैं कि उनके गाँव के प्राथमिक शाला भवन के पास एक कुंआ है उसमे बहुत गंदगी है जिससे शाला में पढने वाले छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बरसात के दिनों में मच्छर पैदा होते हैं जिससे छात्र बीमार पड़ते है इसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों को जानकारी दी पर हो जायेगा ऐसा बोलकर वे भूल जाते है कोई कार्यवाही नही करते तो ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये अधिकारियों के नम्बर पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में उनकी मदद करें: सरपंच@8889449225, सचिव@9516417033.प्रजापति@7354884445

Posted on: Mar 18, 2018. Tags: BUDHMAR PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नहीं है, कुँए का पानी पीकर बीमार पड़ते हैं पर अधिकारी मदद नहीं करते...

ग्राम पंचायत-चंदौरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से बैजनाथ, सिंहासन पैकरा बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 7 में 20 घर के लोगों को पानी की बहुत ही समस्या है अभी वे कुँए के पानी का उपयोग कर रहे हैं जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं इसकी जानकारी सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया है पर अब तक कोई इस समस्या का हल नही हुआ है तो ये साथी सीजी.नेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर अधिक से अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में उनकी मदद करें: सरपंच@7772907481, सचिव@7697801195.C.E.O.@9165689001. संपर्क नम्बर@9753225032.

Posted on: Mar 18, 2018. Tags: BAIJNATH SINGHASAN SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »