तोरा मन दर्पण कहलाये, भरे बुरे सारे कर्मो को...भजन गीत

ग्राम-बरतीकला, थाना-पनमार, ब्लाक, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाहा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
तोरा मन दर्पण कहलाये, भरे बुरे सारे कर्मो को-
देखे और दिखाए-
मन ही देवता मन ही ईश्वर मन से बड़ा ना कोए-
मन उजियारा जब-जब फैले जग उजियारा होय-
इस उजले दर्पण पर प्राणी धुल ना जमने पाय-
सुख की कलियां दुःख के कांटे मन सब का आधार...

Posted on: Mar 07, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

गोंडी धार्मिक कोयापुनेम संवैधानिक शिक्षण कार्यशाला, कांकेर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत...

ग्राम-ढेकुना, अमोड़ाक्षेत्र, ब्लाक-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से उत्तम अतला बता रहे हैं, मै तीन दिवसीय कोयापुनेम संवैधानिक जागरूकता कार्यशाला आयोजन में आया हूँ, इस कार्यशाला का आयोजन अमोड़ा क्षेत्र के स्थानीय आदिवासी समाज ने मिलकर किया है, जिसमे दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग और विशेषकर युवक युवतियां आए है, वहां पर मास्टर ट्रेनरो द्वारा गोंडी संस्कृति, संविधान, कानून, भाषा के बारे में जानकारी दे रहे हैं| सांथ ही आदिवासी समाज के शादी व्याह और रीतिरिवाज में अनेक वाद्ययंत्रों का उपयोग किया जाता है, लिंगो के 18 वाद्ययंत्र है उसी में से कुछ वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि सुना रहे हैं| आप भी यहां उसका आनंद ले सकते हैं

Posted on: Mar 07, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER

बीन बाजाना मेरा शौक है, ये कला मेरे पास बचपन से है, इससे मैं लोगों का मनोरंजन भी करता हूँ...

ग्राम-दैहानटोला, पंचायत-कुगदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) में मिथलेश मानिकपुरी की मुलाक़ात अशोक कुमार यादव से हुई है जो उनको बता रहे हैं, मै बचपन से बीन बजाना जानता हूँ और आज भी बजाता हूँ, उनके बीन की ध्वनि से सर्प भी आकृष्ट होते हैं, लेकिन वे उन्हें कोई नुकसान नही पहुंचाते| उन्हें बीन बजाना अच्छा लगता है, इसलिए बीन बजाते है, लोगो का मनोरंजन भी करते हैं, यह एक प्राकृतिक देन है जिसे वे सभी को बांटना चाहते हैं और इसे देश दुनिया में दूर दूर तक फैलाना भी चाहते हैं अब ये सीजीनेट के सांथियो को भी अपनी बीन की मधुर ध्वनि सुना रहे हैं, आप कृपया उसका आनंद लीजिये | मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Mar 07, 2018. Tags: MITHLESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

गांव और गरीबो की खबर मीडिया में नही आती है उनके लिए सीजीनेट स्वर एक अच्छा माध्यम है...

सीजीनेट के सांथी बाबूलाल नेटी बता रहे हैं, मै 15 साल से टीवी देख रहा हूँ, टीवी में शैम्पू, साबुन, बर्तन, कपड़े, विदेशी नृत्य, अश्लील दृश्य, मास-मंदिरा, और शहरों से जुड़ी खबरें आती हैं लेकिन गांव से जुड़ी खबर नही होती| भारत गांवो का देश है और जब गांव की खबरें ही नही आती तो देश का विकास कैसे होगा| गांव में मजदूर रोजगार, सरकारी योजनओं, अपनी पहचान के लिए तरसते हैं, वे बिजली बिल, टीवी बिल सब जमा करते हैं लेकिन कभी भी उनकी आवाज नही उठाई गई| इसलिए टीवी हमारे लिए बेकार है| लेकिन आज हमारे पास मोबाईल है इसका उपयोग कर आज हम सभी अपनी बात, हक की बात सीजीनेट स्वर के नंबर 08050068000 पर मिसकॉल कर अपनी भाषा में कह सकते हैं| बाबूलाल नेटी@7898022088.

Posted on: Mar 07, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

हम हैं राही प्यार के चलना अपना काम...गीत

शास्कीय पूर्व माध्यमिक शाला, गोटुल मुंडा, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर उत्तर बस्तर,(छत्तीसगढ़) से मान सिंह उसेंडी एक गीत सुना रहे हैं:
हम हैं राही प्यार के चलना अपना काम-
पल भर में हो जाएगी हर मुश्किल नाकाम-
हौसला न हारेंगे हम तो बाजी मरेंगे-
यू ही कट जायेगा सफ़र साथ चलने से-
की मंजिल आयेगा नजर साथ चलने से-
कहते हैं ये वादियाँ बदलेगा मौसम-
न कोई परवाह है खुशियाँ हो गम...

Posted on: Mar 07, 2018. Tags: MAN SINGH USENDI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »