वृद्धाश्रम के नाम से पैसा आये एक साल हो चुके लेकिन कोई कार्य नही हुआ, जांच करने की अपील...
डिडवापानी, ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेमसिंह परिहार बता रहे हैं कि जमुड़ी पंचायत में वृद्धाश्रम के नाम से 2016 में 15 लाख रूपए की स्वीकृति हुई थी, जिसमे 9 लाख की राशि निकल चुकी है लेकिन उस पर कोई काम नही हुआ है कलेक्टर के पास आवेदन किये, जाँच हुआ लेकिन कोई परिणाम नही मिला| उनका कहना है जिस काम के लिए पैसा आया है वो बनाना चाहिये|सरकार द्वारा दिए गए पैसे का दुरुपयोग नही होना चाहिए| इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इस नंबरो पर बात कर समस्या के समाधान में मदद करे| सचिव@8889349055, सरपंच@9753544547, CEO@9753725845, कलेक्टर@9174386066. गाँव में संपर्क नंबर@7049437191.
Posted on: Mar 09, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
उठो उठो नोनी हो जावस नदिया हो...सुवा गीत
ग्राम-तमनार, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक सुवा गीत सुना रहे हैं :
उठो उठो नोनी हो जावस नदिया हो-
जेवन करी हो ना-
नई उठों भौजी मै नई असनानो-
नई वेवन करो ना-
मोला जोगिया के देश सुहाय-
खाई डारो नोनी हो तुम्हार बापा जी के थरिया मा-
चलीहो जईहो जोगिया के देश...
Posted on: Mar 09, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER
अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनवाया लेकिन अब महीनों से पैसे नहीं दे रहे, चक्कर कटवा रहे...
ग्राम-रिगारा, पोस्ट-बढेरुवा, तहसील-मैहर, जिला-सताना (मध्यप्रदेश) से शारदा प्रसाद पटेल बता रहे हैं, 3 महीने पहले उनके नाम से शौचालय आबंटित हुआ था, इसलिए अधिकारियों के कहे अनुसार उन्होंने शौचालय का निर्माण कराया और उसका उपयोग भी कर रहे है, उनका कहना है सरपंच, सेकेट्री उनके शौचालय का फोटो खीचकर ले गए और उसे ऑनलाइन भी कर दिया, लेकिन पैसा मांगने पर रोजगार सहायक गुमराह करता है, उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन भी किया लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे योजना का पैसा मिल सके|
रोजगार सहायक@7509950023, सरपंच@9755659224. पटेल@8878239161
Posted on: Mar 09, 2018. Tags: SHARDA PRASAD PATEL SONG VICTIMS REGISTER
13 मार्च को दिल्ली में होले वाले किसान युनियन आंदोलन में शामिल होने का संदेश देते हुए कविता...
जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैश्य 13-03-18 को जंतर मंतर में होने वाले भारतीय किसान यूनियन महापंचायत आंदोलन में किसान, मजदूर को शामिल होने कहते हुवे एक कविता सुना रहे हैं :
इंकलाब का परचम खोल आज बना ले अपना बोल-
अपनों ने ली तेरी जान तू अपनी ताकत पहचान-
जय जवान और जय किसान यह नारा मिल कर बोल-
मत सह चुप रह कर यह अन्याय समझ ना अपने को निर उपाय-
तोड़ ये सेवक की जंजीर तू ही है देश की तकदीर...
Posted on: Mar 09, 2018. Tags: LALJI VAISHYA SONG VICTIMS REGISTER
विश्वप्रसिद्ध लिंगो पेन करसाड मेला 29 से 31 मार्च 2108, आमाबेडा उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़...
उत्तम आतला बता रहे हैं, विश्व की सबसे प्राचीनतम सामुदायिक प्रयोजन प्रसिद्ध पंहादी पारी कुपार लिंगो पेन करसाड 29 से 31 मार्च 2018 को वलेकनार्र, आमाबेडा उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़ में आयोजित होनी है, यह पेन मेला का आयोजन प्रत्येक 4 साल के अंतराल में किया जाता है, लिंगो पेन राऊड प्रबंधन कमेटी व सेवा मुल्ले वालेकनार्र के देखरेख में की जाती है यह पेन करसाड आत्मनिर्भर व सेवा आधारित सिद्धांतों पर आयोजित किया जाता है, यह जानकारी लिंगो पेन राऊड प्रबंधन प्रमुखों व माजी पनो पुजारको ने दी है, करसाड में आने वाले समस्त कोयतोर को आह्वान किया गया है की पारंपरिक तरीके से ही पेन सेवा, दर्शन करे| उत्तम आतला@7697080920.
