डेढ़ साल पहले वन विभाग में काम किया, अभी तक पैसा नहीं दे रहे है, कृपया फोन करके मदद करें...
ग्राम-दुल्लापुर, विकासखण्ड-पोड़ी उपरोड़ा,जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहथराम कोराम बता रहे है कि वन विभाग के लिए ग्राम पाली में दिसम्बर 2016 काम किया था, रुंधानी गिरावट, एवं गड्डा खोदने का कार्य किया था| जिसका की भुगतान नही हुआ है. रुंधानी कार्य का राशि 14,640, रूपयें है. गड्डा खोदने के काम का राशि 5,000, है| इस तरह कुल राशि 19,640, रूपयें है जो कि अभी तक खाते में नहीं आया है. डेढ़ साल होने के है अभी तक पैसा नहीं मिला है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कार्य का पैसा दिलाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे: अध्यक्ष@8720823178, डिप्टी रेंजर@9926888707, MMDO@7697890334. कोराम@9644250621.
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: SAHATH RAM SONG VICTIMS REGISTER
सज धज, सज धज, स्कूल मा जाबो, तीन रंग के झंडा भारत माता के फहराबो...शिक्षा गीत
कटरा पारा, पंचायत-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामबाई कोर्चो एक गीत सुना रहे हैं:
सज धज, सज धज, स्कूल मा जाबो-
तीन रंग के झंडा भारत माता के फहराबो-
जगमग करे चारो ओर-
शिक्षा के जोत सब जग मा जगाबो-
जेकर अचार मा बिराजे कहूँ भैया...
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: RAMBAI KORCHO SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: सुगर नाशक चूर्ण बनाने की घरेलू विधि...
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी गाँधी सुगर नाशक चूर्ण बनाने की घरेलू विधि बता रहे है: सामग्री गुडमार की सूखी पत्ती 100 ग्राम, नीम की निम्बोली की मिगी 50 ग्राम, जामुन की घुठली की मिगी 50 ग्राम, बेल पत्ती सूखी हुई 50 ग्राम, नीम की सूखी हुई पत्ती 50 ग्राम, इन सब को साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बना लेवे तथा सुरक्षित रख लेवे| मात्रा: आधी चम्मच चूर्ण खाली पेट पानी के साथ, दिन में दो बार सेवन करे लाभ मिलेगा. परहेज: मीठी चीजों से बचे एवं जिसमे कार्बोहाइड्रेट ज्यादा हो उसका उपयोग ना करे. किसी भी प्रकार के नशे का सेवन ना करे, कम से कम आधा घंटा घूमने जाएं और नियमित दिनचर्या रखें : अधिक जानकारी के लिए वैद्य एच.डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
भारत में सीजीनेट स्वर के मान है, शान है, हो हमर इंतहान है... सीजीनेट गीत
ग्राम-बटोई, पोस्ट-रेवची, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से दुर्गेश पटेल सीजीनेट पर एक गीत सुना रहे हैं :
भारत में सीजीनेट स्वर के मान है, शान है-
हो हमर इंतहान है-
चल भैया चल दीदी, हो चले सीजीनेट में-
भारत में सीजीनेट स्वर के मान है, शान है-
चल भैया चल दीदी, हो चली सीजीनेट में...
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER
SC/ST अधिनियम में संशोधन कर बदलाव के फैसले के खिलाफ़ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया...
तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवसाय पोया बता रहे है कि, भारत बंद आव्हान के तहत अनुविभागीय अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया| पिछले दिनों देश की सर्वोच्य आदालत का अनुसूचित जाति, जनजाति, अधिनियम में संशोधन के फैसले के खिलाफ़, ज्ञापन के माध्यम से बता रहे है कि यह अनुसूचित जाति, जनजाति, के लोगो के हक्क एवं अधिकार पर अत्याचार है. 5 वीं अनुसूची के क्षेत्र में नियमों को ताक में रख, खनन करना जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से वंचित करना हो रहा है. दूसरी तरफ़ पूरे सरगुजा संभाग की २० हजार लड़किया गायब है, इन्ही तमाम मुद्दों के खिलाफ़ देशव्यापी बंद के तहत २ अप्रैल को अनुविभागीय अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया.

