वो आए तेरे भवन रे अपनी शरण, रहे तुझमे मगन थाम कर ये शरण...भक्ति गीत

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बुलमनिया
पोर्ते एक भक्ति गीत सुना रही है:
वो आये तेरे भवन रे अपनी शरण, रहे तुझमे मगन थाम कर ये शरण-
तन मन में भक्ति ज्योत तेरी, ओं माता जलती रही-
उत्सव मनावों नाचो गावो, चलो मय्या के घर जांए-
चारों दिशाओं चार खम्बे बने है, मण्डप में आत्मा की चादर तनी है-
सूरज भी किरणों का माला ले आया, कुदरत भी धरती का आँगन सजाया-
तन मन में भक्ति ज्योत तेरी, ओं माता जलती रही...

Posted on: Apr 15, 2018. Tags: BULMANIYA PORTE SONG VICTIMS REGISTER

एक मात्र हैण्डपम्प ख़राब है, नदी के कुएं का पानी पीने से बीमार हो रहे है, कृपया मदद करे...

ग्राम-बरपटीया, पोस्ट-रमकोला, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे हैं 10 परिवार के लिए एक हैन्डपम्प है जो खराब है| अभी नदी में कुआं है उससे पानी पी रहे है, जिसका पानी पीने से ग्रामीण बीमार पड़ रहे है जब गाँव में डॉक्टर आता है तो वह कहता है, नदी के कुएं से पानी पीने के कारण बीमारी हो रही है.इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है ताकि गाँव में हैन्डपम्प लग सके| कृपया अधिकारियों पर दबाव बनाए. इन नम्बरों पर फोन करे: P.H.E@8120171919, C.E.O@9165689001, सरपंच@8463067024, सचिव@8462880401. सम्पर्क विजय सांण्डिल@9753443469.

Posted on: Apr 15, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

मावा बुढाल पेन माने माई तेन...गोंडी कविता

जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से नेमालाल कुमरा एक गोंडी कविता सुना रहे है:
मावा बुढाल पेन माने माई तेन-
सत मनता हेन ताहता माने मातोंड तेन-
नाटा बाहे राउर मनता अग्गा ताना डेरा-
अणि भारी साजू सिगरा मनता मल जली न घेरा-
गुडरा पर्रो रारुर मनता आंगा मनता मडा ता-
अणि भारी नेंग नियम मनता मावा पेनकड़ा ता...

Posted on: Apr 15, 2018. Tags: NEMALAL KUMRA GONDI SONG VICTIMS REGISTER

मोहल्ले का एकमात्र हैंडपंप कई महीने से खराब है, बहुत दिक्कत हो रही, कृपया मदद करें...

नवापारा, ग्राम-पोल्मी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से विद्या नायक और आशा रानी बता रही है मोहल्ले में एक ही हैण्डपंप है जो गाँव के शिवकुमार के घर के पास है वह दो तीन माह से ख़राब है, उसका पानी बहुत नीचे चला गया है. उसको बहुत खींचना पड़ता है तब जाकर थोड़ा पानी आता है, इसमें सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं को होती है| इसकी शिकायत सरपंच को कई बार कर चुके है पर ध्यान नहीं दे रहे है. अभी गर्मी का समय चल रहा है इन दिनों अधिक परेशानी होती है कृपया हैंडपंप ठीक करवाने में फोन लगाकर मदद करे: P.H.E पंडरिया@9893883154, 9893458404. नरेश बुनकर@8720822286.

Posted on: Apr 15, 2018. Tags: NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

बहना मिलकर समूह बनाना, जिंदगानी का कौन ठिकाना...महिला समूह गीत

ग्राम- सारंगपुर, जिला- बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से रूबी गुप्ता एक समूह गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
बहना मिलकर समूह बनाना, जिंदगानी का कौन ठिकाना-
ये जिंदगानी है माटी का ढेला, बूँद पड़े गल जाना-
जिंदगानी का कौन ठिकाना-
ये जिंदगानी है फूलों की कलियाँ, धुप लगे मुरझाना-
जिंदगानी का कौन ठिकाना-
ये जिंदगानी है चन्दन की लकड़ी, आग लगे जल जाना-
जिंदगानी का कौन ठिकाना-
बहना मिलकर समूह बनाना, जिंदगानी का कौन ठिकाना...

Posted on: Apr 15, 2018. Tags: RUBI GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »