आवेदन करते हैं लेकिन शौचालय नहीं बन रहा है...
ग्राम-पेदाकुर्ती, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मडकाम मिरमल बता रहे हैं उनके घर में शौचालय नहीं बना है शौचालय बनवाने के लिये कई बार सरपंच सचिव के पास निवेदन किये लेकिन आज तक शौचालय नहीं बना हैं उनका नाम राशनकार्ड में हैं वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर / मडकाम मिरमल@7587441170. सहायक सचिव@7879114414, CEO@9424270014, कलेक्टर@7864284002.
Posted on: Jan 28, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
जब बन ही गया बहनो का संगठन...गीत-
ग्राम-नमारी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा एक संगठन गीत सुना रही हैं:
जब बन ही गया बहनो का संगठन-
इसको मजबूत करने का वादा करो-
चार दिन की सहेली, सहेली नहीं-
उम्र भर साथ देने का वादा करो-
औरतो के सवालो पर आकर सभी-
खूब चर्चा चलाने का वादा करो...
Posted on: Jan 28, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER
भूमि पट्टा के लिये आवेदन करते हैं लेकिन आज तक पट्टा नहीं मिला...
ग्राम-इरवेंडी कोत्तानार, पंचायत-इरवेंडी, तहसील-बूर्गमपाड, जिला-भद्राद्री कोत्तगूडम (तेलंगाना) से कोरम रमेश बता रहे हैं कि वे लोग छत्तीसगढ से आये हैं और वहां 15 साल से रह रहे हैं 20 परिवार निवास कर रह रहे हैं आज तक उन्हें भूमि पट्टा नहीं मिला है जिससे कई प्रकार की परेशानी होती है इस समस्या के लिये कलेक्टर, PO के पास आवेदन करते हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PO@9490957735. संपर्क नंबर@7901418312.
Posted on: Jan 28, 2020. Tags: PODIYAM NARENDRA PROBLEM TELANGANA
दिल खोल के नाचू मेरी माँ आज दिन आंबे का...देवी गीत-
ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मीरा बाई एक देवी गीत सुना रही हैं :
दिल खोल के नाचू मेरी माँ आज दिन आंबे का-
अम्बे का जगदम्बे का-
मईया जी में माथ में सेंदुरा सोहे-
बिंदिया पहिन लट छोर आज दिन अम्बे का-
दिल खोल के नाचू मेरी माँ आज दिन आंबे का-
मईया जी के नाक में नथिया सोहे...
Posted on: Jan 28, 2020. Tags: ANUPPUR MP PRADIP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
नही बांचे नही बांचे नही बांचे ओ...गीत-
गाम-मेटागुडा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
नही बांचे नही बांचे नही बांचे ओ-
मोर दिल के रानी-
राती मोर आथे गा आंखी मा पानी-
कारी हे चेहरा फुलवासी लागे ओ-
कजरेरी आंखी चंदा कस लागे वो-
राति मोर आथे गा आखो मा पानी...
