बकरी को खाने के लिये क्या दें और क्या नहीं दें...
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से बकरी पालन समूह और सभी बकरी पालन करने वाले श्रोताओं को कार्यक्रम के माध्यम से बकरी को खाने के लिये क्या देना चाहिये बता रहे हैं, बकरी का पाचन तंत्र और मनुष्य का पाचन तंत्र अलग होता है इसलिये उसे चावल नहीं खिलाना चाहिये, घास, पत्ती, चूरा आदि खिलाना चाहिये इस विषय पर जानकारी के लिये आइये सुनते हैं कार्यक्रम जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं सरला श्रीवास और अनीता कुमारी|
जब बकरी बीमार पड़े तो उस समय गांव के पशु सखी से संपर्क करें...
Posted on: Jan 01, 2020. Tags: BIHAR INFORMATION MUZAFFARPUR SARLA SHRIVAS SONG SUNITA KUMARI VICTIMS REGISTER
सड़क बनवाने के लिये आवेदन करते हैं सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम-ओडडुगूडेम, पंचायत-उप्पुसाका, तहसील-बूर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से बोल्लि वेंकटेश्वर बता रहे हैं हमारे गाँव में रोड नहीं बना है जाने आने में दिक्कत होती है, रोड की समस्या को हल कराने के लिये अधिकारियों को पास आवेदन देते हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : तहसीलदार@9701346978, AE@@9440766147.
बोल्लि वेंकटेश्वार्लु@9849890494.
Posted on: Jan 01, 2020. Tags: KOTHAGUDEM NARAYAN PROBLEM TELANGANA
नये वर्ष का है ये दिन सुहाना...गीत-
ग्राम-साहपुर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
नये वर्ष का है ये दिन सुहाना-
मुबारक हो सबको ये मुबारक हमारा-
नये वर्ष का है ये दिन सुहाना-
मुबारक हो सबको ये मुबारक हमारा...
Posted on: Jan 01, 2020. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR
कैसी है ये आजादी कहां हमारी आजादी...गीत-
मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक गीत सुना रहे हैं :
कैसी है ये आजादी कहां हमारी आजादी-
विकास बोले ये कैसा विकास घर छूटे और खेत विनाश-
कर दिया हमको बेघर भईया हो गये लाचार-
अधिकार छीन लिया हमसे जल जंगल जमीन हमसे-
लेके रहेंगे हक हमारा जल जंगल जमीन हमारा-
हीराकुण्ड का पानी सारा-
अब नहीं देंगे अब नहीं देंगे होने ये अन्याय...
Posted on: Jan 01, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
Impact : शौचालय पूरा बन जाने से शौच जाने की समस्या हल हो गयी है-
ग्राम-मेंढारी, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गिलचंदराम बता रहे कि पिछले एक साल से शौचालय घर तो बन कर तैयार था लेकिन टैंक नहीं बना था, जिसके कारण बहार शौच के लिये जाना पड़ता था, पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्वाना देना पड़ता था इस समस्या को लेकर उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8717879155.
