ठण्ड-ठण्ड रुख मन के छाओ, नदी नला खेत खलिहान रे भाई...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-धुमाडाड, पोस्ट-गोबिंदपुर, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक सिंह शयामले एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
ठण्ड-ठण्ड रुख मन के छाओ-
नदी नला खेत खलिहान रे भाई-
बड़ा निक लागे हमर गांव रे भाई-
हलर हलर बहथ रथे महानदी के पानी-
जिहमा रोज नहाथे दीवाना-दीवानी दोनो हांथ मारे पतवार रे भाई-
बड़ा निक लागे हमर गांव रे भाई, बड़ा निक लागे हमर गांव...
Posted on: Jun 28, 2018. Tags: SHIVBALAK SINGH SHYAMLE SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के स्कूल का बुरा हाल है, बरसात के समय पानी टपकने से स्कूल बंद हो जाता है...
ग्राम-इमली पदर, पंचायत-हिमोड़ा, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सकुन देवांगन बता रहे हैं हमारे गांव का प्राथमिक विद्यालय जिसमे वर्तमान में 16 बच्चे पढ़ते है, 3 साल से जर्जर अवस्था में है, बारिश के समय अध्यापक छप्पर गिरने के डर से स्कूल बंद कर चले जाते हैं, अधिकारी भी देखकर चले जाते हैं, लेकिन इस पर कोई काम नही कर रहे, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सरपंच@7587263395,CEO@9953924884. संपर्क@9685614498.
Posted on: Jun 28, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER
गांव में एक भी हैंडपंप नही है, आवेदन करने पर कोई कार्यवाही नही होती, मदद की अपील...
आश्रित ग्राम-अंजनी, पंचायत-गोरगी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनेश्वरी, हेमकुवर, सुबासो, सुंदरी और शांति, बता रहे हैं हमारे गांव के वार्ड क्रमांक 14 में पीने के पानी की समस्या है, हैंडपंप नही है, 150 घर है 1 किलोमीटर दूर कुए से पानी लाकर उपयोग करते हैं, बारिश का पानी कुएं में मिल जाने से बीमारी होती है, वे आवेदन देते हैं लेकिन इसकी कोई जानकारी नही मिलती, इसलिए सांथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर हैंडपंप लगवाने में मदद करें : सरपंच@9111234251, सचिव@7697783755, PHE@9425254247. संपर्क नंबर@7697080920.
Posted on: Jun 28, 2018. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
3 साल से हर साल राशन कार्ड के लिए आवेदन करती हूँ पर मेरा राशन कार्ड नही बनता है...
कटईपारा, पंचायत-केवरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीता सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के बाबूलाल नेटी को बता रही हैं, मेरा राशनकार्ड नही बना है, 3 साल से अपनी बात को अधिकारियो के पास रख रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई, अधिकारी बन जाएगा बोलकर गुमराह करते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो परअधिकारियों से बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें :
सरपंच@8225057148, सचिव@9977688716, CEO@9977407988.
संपर्क नंबर@9174765195.
Posted on: Jun 28, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
ये भाई खिहू-खिहू बसरी काकर डेरा बाजथे बैंग बसुरी...फागुन गीत
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चन्दौरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक फागुन गीत सुना रहे हैं :
ये भाई खिहू-खिहू बसुरी काकर डेरा बजाथैं बैंड बसुरी-
खिहुल-खिहुल बसुरी, काकर डेरा डंफा बजाथैं बैंड बसुरी-
काकर डेरा डंफा बाजे ये नर सिंघा बाजा काकर डेरा बैंग बसुरी-
अब डाला जाये देहा राम के गली खिहूल-खिहूल बसरी-
रामा के डेरा डंफा बाजे नगेरा बाजा ओ, लक्ष्मन बैंड बसुरी...
