हमारे पारों में नलकूप नहीं है दूर से पानी लाना पड़ता है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं...
ग्राम पंचयात-मुरकोल, तहसील, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लोग बता रहे है कि उनके गांव में पानी की समस्या है, दूर जाना पड़ता है, यशोदा आयाम: पटेलपारा वार्ड क्रमांक 4 में नलकूप नही है, नहाने में दिक्कत होती है, सविता दिनकर: पानी की समस्या है, हैंडपंप चाहिए, फूलमती : वार्ड क्रमांक 7 में पानी की समस्या है हैंडपंप चाहिए. उन्होंने कई बार आवेदन किया लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा है, इसलिए सांथियों से अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात कर हमारी मदद करें: सचिव@7509817075, PHE@9826603461, SDM@7746873930. यशोदा आयाम@9009160336.
Posted on: Jul 04, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER YASHODA AAYAM
पंडो पारा में सौर ऊर्जा से सिर्फ दो घंटे बिजली मिलती है, बरसात में अधिक दिक्कत होती है...
ग्राम पंचायत-मोहली, थाना-चांदनी बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ज्ञानचंद जायसवाल बता रहे है कि उनके गांव का वार्ड क्रमांक 6 में जिसे पण्डो पारा भी कहते हैं उसमें 30 घर का बस्ती है यहाँ लाईट का सुविधा आज तक नही मिली है 2 किलोमीटर दूर में 600 वाट का सौर उर्जा प्लांट लगा दिया गया है और वहां कनेक्शन लोड नही उठाता. 2 घंटा से ज्यादा रोशनी नही जलती है बरसात के दिनों में सांप बिच्छू से परेशान रहते है. कृपया अधिकारियों को फोन कर मदद करें : क्रेडा विभाग@9826131430, विधायक@9165404561, सचिव@7697867963. सम्पर्क@7697310801.
Posted on: Jul 04, 2018. Tags: ELECTRICITY GYANCHAND JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारा के हैण्डपम्प से पीला पानी निकल रहा, एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-मुरकोल, तहसील+ब्लाक-वाड्रफनगर जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से प्रबोध बता रहे है कि उनके खुसरो पारा में हैण्डपम्प खराब हो गया है, पीला पानी निकलता है जो पीने लायक नही है. 1 किलोमीटर दूर जाते है पानी लेने के लिए. 8-9 घर का बस्ती है, बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मदद करें: P.H.E.@9826603461, सचिव@7746028688, S.D.M.@7746873930, संपर्क मोतीलाल पोर्ते@9617147242.
Posted on: Jul 04, 2018. Tags: BALRAMPUR CHHATTISGARH PRABODH SONG VICTIMS REGISTER WATER
शेर पे सवार होक गदवा चलाईला...भक्ति गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी निर्मला एक भक्ति गीत सुना रही है:
शेर पे सवार होके गदवा चलाईला-
लागी जयकार मोरी माई हो-
शेर पे सवार होके त्रिशूल-
चलाईला, मोरी माई हो-
लागी जयकार मोरी माई हो...
Posted on: Jul 04, 2018. Tags: BHAKTI SONG NIRMLA KUMARI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारा का दोनों हैण्डपम्प डेढ़ महीने से ख़राब है, हमलोग नदी नाले का गंदा पानी पीते है...
नावापारा, ग्राम-आमाडांड, ब्लाक-खरगवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सिंह, लालबहादुर सिंह बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 में 2 हैण्डपम्प है और दोनों ही हैण्डपम्प ख़राब है एक हैण्डपम्प डेढ़ माह से तो दूसरा हैण्डपम्प एक माह से खराब है| वे लोग नदी, नाले और ढोडी का पानी पीते है.उसके लिए उन्होंने सचिव,सरपंच, ग्राम पंचायत और पी.एच. ई. के पास शिकायत भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात कर मदद करें: सरपंच@7697682443, सचिव@9926125395, PHE@9977210431.लालबहादुर@8224888232.


