बारातों पाके लदरी-बदरिया कहुआं हलोरे डार...विवाह गीत

ग्राम-रामपुर, ब्लॉक- पौड़ी उपरोड़ा, जिला-कोरबा, छत्तीसगढ़ से सरला श्रीवास गाँव की महिलाओं से स्थानीय भाषा में एक गीत रिकॉर्ड करवा रही हैं. गीत शादी के समय जब मंडप बनाया जाता है तब गाया जाता है:
बारातों पाके लदरी-बदरिया कहुआं हलोरे डार-
भले गाला जुड़ि गए कहुआं हलोरे डार-
उछड़ि-उछड़ि कहुआं हम चढ़ी बैठी-
चलि जाबे दाई-दादा के देश...

Posted on: Jul 30, 2018. Tags: SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

रे रे लोया रेला रे रे लोयो रे रे लोयो रे रे लोया रे रे ला...गोंडी लोकगीत

ग्राम-दरभाटोला,तहसील-भामरागढ़,जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से श्यामलाली, सुमिता अनिता, सुनीता, शांति गोंडी भाषा में आदिवासी लोकगीत सुना रहे हैं :
रे रे लोया रेला रे रे लोयो रे रे लोयो रे रे लोया रे रे ला-
गिलिर-गिलिर टोंढा मोदोल लेवा टोंढा येलो कोया काय-
पिल्ला पुगार लेवा काया,वाडा इंगा व्यका वाडा इंगा येलो...

Posted on: Jul 30, 2018. Tags: SONG Sukhranjan Usendi VICTIMS REGISTER

1991 से हमारे गाँव में आंगनबाड़ी चल रहा है, लेकिन आज तक भवन का निर्माण नही हुआ है -

ग्राम पंचायत-कोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव गांव के निवासी किरण शर्मा से चर्चा कर रहे हैं वे बता रही हैं कि 1991 से गांव के वार्ड क्रमांक 1 में आंगनवाड़ी केंद्र चल रहा है, केंद्र में 165 बच्चे हैं, गांव की जनसंख्या 4 हजार है, पर आज तक उनके गांव में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण नही हुआ है, जिससे उन्हें केंद्र संचालन में दिक्कत होती है, बच्चों और माताओं को दिक्कत होती है. वे दूसरे के घर में आंगनबाड़ी चला रहे हैं, अधिकारियों से अनुरोध करते करते अब थक गए हैं इसलिए सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर गांव में आंगनबाड़ी भवन बनवाने में मदद करे : सुपर वाइजर@9229669861. संपर्क नंबर@7697448583.

Posted on: Jul 29, 2018. Tags: JAGDISH YADAV KIRAN SHARMA SONG VICTIMS REGISTER

ऐ सजन साजन ये साजन, सजन गो साजन...सादरी कर्मा किसानी गीत-

ग्राम-कुडकेल, पोस्ट-टोंगो, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से सरोज उरांव सादरी भाषा में एक गीत के माध्यम से बता रही हैं कि बारिश के महीने में पति परदेश जा रहा है, जिससे खेती करने के लिए महिला अकेली पड रही है :
ऐ सजन साजन ये साजन, सजन गो साजन-
ये साजन असरे सवने माझे-
गिड के बदरी गो साजन-
पिया परदेशी के खेती करी-
ये साजन असरे सवने माझे-
ये साजन ये साजन गोई साजन...

Posted on: Jul 29, 2018. Tags: SAPNA WATTI SAROJ ORAON SONG VICTIMS REGISTER

राई गायो न जाय, राई गायो न जाय, मारे शरम के मारे...पारंपरिक राई गीत

ग्राम-ताराडांड, अमरकंटक क्षेत्र, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक पारंपारिक राई गीत सुना रहे हैं :
राई गायो न जाय, राई गायो न जाय-
मारे शरम के मारे, आरा रा हो मारे शरम के मारे-
मोरे भईया गा मारे शर्म के मारे-
ढोलकी मा गणेश ढोलकी मा गणेश-
टिमकी मा बैईठे मईया शारदा-
मोर बहिनी हो टिमकी मा बैईठे मईया शारदा...

Posted on: Jul 29, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »