श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुल सुधार...आरती गीत-

ग्राम-नवगोई, थाना-चांदनी बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बृजभान जायसवाल एक आरती गीत सुना रहे हैं :
श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुल सुधार-
बरनऊ रघुवर विमल जस, जो दायक फल चार-
बुद्धहीन तनु जान के सुमिरौ पवन कुमार-
बल बुद्धि विद्या देहि मोहि हरहूँ कलेस विकार-
भक्त-भक्त भगवंत गुरु, चारू नाम वपुरी-
जिनकर पद बंधन करए, आश ही देतै नीत...

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: BRIJBHAN JAYASAWAL SONG VICTIMS REGISTER

हाय हायरे हाय ए गोला हल दुगो पियरी...कर्मा गीत-

ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक कर्मा गीत सुना रहे है:
हाय हायरे हाय ए गोला हल दुगो पियरी-
कते ले आवे नरी किलो छोकरी, ए गोला हल दुगो पियरी-
एके ला कहे रेलो बरी दगा देहे हय रे – एगो ला हाल दुगों पियरी-
कते ले जाबे तीनो नारी छोकरी-
हाय हायरे हाय ए गोला हल दुगो पियरी...

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA KARMA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: कमर दर्द का घरेलू उपचार

प्रयाग विहार मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी गाँधी आज हम लोगो को कमर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे है : सामग्री: सोंठ दरदरा मोटा कूट लेवे और 100 ग्राम अरण्डी या कैस्ट्रोल का तेल लीजिये. बनाने की विधि-1 चम्मच सोंठ का चूर्ण को 2 कप पानी में उबाले और आधा कप पानी बच जाये तब उसे उतारकर छानकर ठण्डा कर लेवे उसके बाद उसमे 2 चम्मच अरंडी का तेल या कैस्ट्रोल तेल मिला लेवे और सुबह खाली पेट सेवन करें दिन में एक ही बार प्रयोग करना है इससे आपके कमर दर्द में शीघ्र लाभ होगा| परहेज- गरिष्ट भोजन, तेल, मिर्च मसाला और नशा आदि का सेवन बिलकुल न करें| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, कश्मीर भारत में रहे...कविता-

ग्राम, पोस्ट-पलडी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक कविता सुना रहे हैं :
कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, कश्मीर भारत में रहे-
हमारी बन्दूको में आज भी दम हैं, कश्मीर हमारे हांथ में रहे-
गीदड़ भबकी से हम भगने वाले नही हैं, हम हिन्दुस्तानी मौत से डरने वाले नही हैं-
कल प्रदेश की कलम, आग कहती वतन की कसम-
नवाज शरीफ से जाकर मेरा कोई संदेसा कहे-
कि पाकिस्तान अब अपनी औकात में रहे...

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: PRASAD RAMESH SONG VICTIMS REGISTER YADAV

चाह नही मै सुरबाला के गहनों में गूथा जाऊं...कविता-

ग्राम-बुकमा, पंचायत-रामपुर, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से अफीका नगेसिया माखनलाल चतुर्वेदी की एक कविता सुना रही हैं :
चाह नही मै सुर बाला के गहनों में गूथा था जाऊं-
चाह नही मै प्रेमी माला में बिंध प्यारी को ललचाऊं-
चाह नही सम्राटो के सर पर हे हरी डाला जाऊं-
चाह नही देवो के सिर पर चढूं भाग्य पर इठलाऊ-
मुझे तोड़ लेना वनमाली उस पथ पर तुम देना फेक-
जिस पथ पर जाएं वीर अनेक...

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: RANO WADDE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »