हमारे पारे के दोनों हैण्डपम्प खराब, हम लोग पानी के लिए तरस रहे है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते...
सरईपारा, ग्राम-हिन्दुबीनापाल, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मुंगबती ध्रुव बता रही है कि उनके पारा में 2 हैण्डपम्प है उसमे से एक हैण्डपम्प खराब है और एक हैण्डपम्प से पीला पानी निकलता है उसके कारण उनको गन्दा पानी पीना पड़ रहा है उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास कई बार शिकायत किया तो बोलते है बन जायेगा लेकिन अभी तक नहीं बना है उनके पारा में 15-16 घर की बस्ती है| पानी के लिए बहुत परेशान हैं इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प ठीक करवाने में मदद करे: सरपंच रमल लाल@6265287661, P.H.E.@9425569253. मुंगबती ध्रुव @9425268158.
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: HANDPUMP KANKER CG MUNGBATI DHURV SONG VICTIMS REGISTER
जिन्होंने अपने देश के खातिर जान गवां दई रे...बुंदेलखंडी देशभक्ति गीत-
ग्राम-राजापुर, तहसील-निमाड़ी, जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से चिरौंजीलाल कुसवाहा एक बुंदेलखंडी देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
जिन्होंने अपने देश के खातिर जान गवां दई रे-
उन वीरो को प्रणाम शान पे जान गवां दई रे-
वो झासी की रानी वो अमर कहानी सुनो भईया-
अरे काट काट के सर दुश्मन के, खून की गंगा बहा दई रे-
उन वीरो को प्रणाम शान पे जान गवां दई रे-
अरे बीच समर में गाड़ के झंडा, दई दै सलामी रे...
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: BUNDELKHANDI CHIRAUNJILAL KUSWAHA MADHYA PRADESH SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : अमलतास के फल से गले के सूजन और दर्द का घरेलू उपचार-
ग्राम-पिपरिया इल्लाई, पोस्ट-उल्दन, तहसील-बंडा, जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली गले में होने वाले सूजन और दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अमलतास के वृक्ष का फल लम्बी डंडी के तरह होता है, उसके फल को डेढ़ इंच लम्बा टुकड़ा काटकर उसे कुचल ले और तीन कप पानी में उबालें, जब पानी एक कप रह जाए तब उसे ठण्डा कर गरारा करे, इससे गले के दर्द में आराम मिल सकता है, लगातार प्रयोग करने से सूजन ठीक हो सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : अनंतराम श्रीमाली@9179607522.
Posted on: Aug 17, 2018. Tags: ANANTRAM SHREEMALI MADHY PRADESH SAGAR SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
भाजी तोड़े ला आबे ओ-मोर गांव के उन्हारी मा...छत्तीसगढ़ी गीत -
थाना-सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से अजय साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
भाजी तोड़े ला आबे न मोरे गांव के उन्हारी मा-
ला-ला लल लाल लाल-सपते रबे कुआँ बारी मा-
सफेरे चिउरा बारी मा चिउरा के उन्हारी मा-
मया के गोठ गोठीयल होठ मा होठ मिला लेबो-
सपते रबे कुआँ बारी मा-चिउरा के उन्हारी मा-
भाजी तोड़े ला आबे ओ-मोर गांव के उन्हारी मा...
Posted on: Aug 16, 2018. Tags: AJAY SAHU BILASPUR CHHATTISGARH CHHATTISGARHI SONG SONG VICTIMS REGISTER
राजी रायली बुलो लो देव से देव से बुला लो रे राम...शादी गीत
ग्राम-जनावल, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से फुल्मिना कुजूर और बिर्जत कुजूर एक शादी गीत सुना रहे है गीत का अर्थ है शादी के लिए लड़की ढून्ढ रहे है और लड़की नही मिल रही है:
राजी रायली बुलो लो-
देव से देव से बुला लो रे राम-
आयो नही मिले बईया-
आरोऊ रोजो रे सानिया-
यो रे दनी मिले रे बईया-
राव रोजो रे कनिया – राजी रायली बुलो लो-
देव से देव से बुला लो रे राम...

