किसान स्वर : गन्ने की खेती करने के तरीके...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया गन्ने की फसल लगाने का तरीका बता रहे हैं| गन्ना लगाने से पहले उसके पत्ते को पहले साफ कर लें| उसके बाद तीन गाठी के समूह में उसे काट लें| गन्ना लगाने के लिये नालियां बना कर उसमे खाद डालना होता है और गन्ने को लेटा हुआ लगाएं | उससे पहले नाली में कीचड़ कर ले जिससे गन्ना अच्छे से लग जाये| फसल को 8 दिन में एक बार पानी देते रहना है| गन्ने की खेती के समय ये उपाय करने से फसल अच्छा हो सकता है| जनवरी से मार्च के बीच ये फसल लगाना चाहिये : कैलास पोया@9753553881.

Posted on: Mar 09, 2019. Tags: CG KAILSH SINGH POYA KISAN SONG SURAJPUR SWARA VICTIMS REGISTER

इरी दाय न, दली दाई यंदी रे, नि दाय न दल्ली...गोंडी गीत-

ग्राम-टेकामेटा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से राधा कचालाम एक गोंडी गीत सुना रही हैं इस गीत को दूल्हा दुल्हन को गोटुल ले जाते समय गाते हैं:
रे रे लोयो, रे रे लोयो रे रेला-
इरी दाय न, दली दाई यंदी रे-
नि दाय न दल्ली-
रे रे लोयो, रे रे लोयो रे रेला-
इरी दाय न, दली दाई यंदी रे...

Posted on: Mar 08, 2019. Tags: CG GONDI KANKER RADHA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER

आओ-आओ, देखो-देखो क्या बात हुई है...कविता-

बिश्रामपुर (छत्तीसगढ़) से दानवीर सिंह बाल विवाह पर एक कविता सुना रहे हैं:
आओ-आओ, देखो-देखो क्या बात हुई है-
क्यों मचाया हल्ला पूरा देखो गांव-
देखो पूरा मोहल्ला-
अरे ओ ताऊ अरे ओ भाई-
अरे ओ ताई, देखो ओ माई-
आओ-आओ, देखो-देखो हर तरफ हो रहा बच्चो के साथ अत्याचार...

Posted on: Mar 08, 2019. Tags: BISHRAMPUR CG DANVIR SINGH POEM SONG VICTIMS REGISTER

तू प्यार का सागर, सागर दया का तू है...गीत-

ग्राम-मोहंदी, पोस्ट-खाटी, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव एक गीत सुना रहे हैं :
तू प्यार का सागर, सागर दया का तू है-
तेरे प्यार के सागर में, हम तैरना चाहते हैं-
गहराई मिले सागर की, ऊंचाई मिले असमान की-
पर कोई नाप न पायेगा गहराई तेरे प्यार की-
परमेश्वर होने पर भी तूने मानव रूप धारण किया...

Posted on: Mar 08, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER

राशनकार्ड में नाम नहीं जुड़ रहा है आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

रोदीटोला, ग्राम पंचायत-मोहंदी, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव बता रहे हैं| वे राशनकार्ड में अपनी पत्नी का नाम जुडवाना चाहते हैं| लेकिन अधिकारी नहीं जोड़ रहे हैं| राशनकार्ड में नाम नहीं जुड़ पाने से उन्हें दिक्कत हो रही हैं| आंगनवाड़ी में उन्हें राशनकार्ड id नंबर की जरुरत है| जिससे शिशु टीकाकरण कार्ड मिल सकता है| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास जाकर आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@9304768274. संपर्क नंबर@7974298758.

Posted on: Mar 08, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP PROBLEM RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »