कुकरानो की कमी नहीं, हर पांच साल आते हैं...व्यंग्य रचना-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक व्यंग्य रचना सुना रहे हैं :
कुकरानो की कमी नही हर पांच साल आते हैं-
हर पांच साल में नए-नए परवाने बनाते हैं-
हरी-हरी बंडल दिखाकर हमारे असमत धन छीन जाते हैं-
भोले भाले समझ नही पाते, उनकी चाल-
फंस जाते हैं देख, हरी-हरी नोटो का बंडल-
वादे कसमे भूलकर करते हैं मनमानी-
हम लोग भोले-भाले उनकी चाल कैसे जानी...

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SATIRE SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर : हम लोग अब गाय बैल घर में नहीं रखते तो खेती के लिए गोबर खाद भी नहीं मिलता...

ग्राम पंचायत-हान्केर, तहसील-पखांजुर, विकासखंड-कोयलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर, (छत्तीसगढ़) से सुरेश बता रहे हैं कि उनके गाँव क्षेत्र में अधिकतर धान और मक्का का खेती किया जाता है, उसकी तैयारी वे जमीन की अच्छी तरह से जुताई करने के बाद, बीज की बोवाई करते हैं जिसमे वे मुख्य रूप से रासायनिक खाद का उपयोग करते हैं, पहले लोग गाय, बैल घर में रखा करते थे जिससे उन्हें गोबर (खाद) मिल जाता था, लेकिन अभी वर्तमान में गाय को घर में ज्यादातर नही रखा जा रहा है इसलिए वे रासायनिक खादों का उपयोग करते हैं, जिससे जमीन की उर्वरक शक्ति कम होती जा रही है, पहले लोग गोबर खाद का उपयोग करते थे उसमे तीन साल तक कोई खाद डालने की जरुरत नही होती थी, इसलिए अधिक मात्रा में गोबर खाद का उपयोग करना चाहिए जिससे फसल में अधिक उत्पादन के साथ-साथ जमीन की उर्वरक शक्ति भी नष्ट न हो...

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: AMAR MARAVI CG KANKER KISAN KOELIBEDA SONG SWARA VICTIMS REGISTER

गाँव के दबंगों ने मुझे मारा, घर जला दिया, पत्नी के सांथ छेड़-छाड़ किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं...

ग्राम-जीगन, थाना-कुरावली, जिला-मैनपुरी (उत्तरप्रदेश) से मुनेद्र कुमार बता रहे हैं, उनके गांव के दबंग गुंडे महेश, उमेश, पंकज और साथियो ने मिलकर उनको मारा, घर में आग लगा दिया और उनकी पत्नी के सांथ छेड़-छाड़ किया, जिसकी शिकायत उन्होंने CEO, पुलिस अधीक्षक, सभी संबंधित अधिकारियों के पास किया, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय में भी गुहार लगाई है लेकिन किसी ने मदद नही की, वे परेशान हैं, इसलिए सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर आरोपी पर उचित कारवाही कराने में मदद करें : थाना अध्यक्ष@9454403924, SP@9454400295. संपर्क नंबर@7830300322, 6396493574.

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: MAINPURI MUNEDRA KUMAR PROBLEM SONG UTTAR PRADESH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चोट लगने या हड्डी टूटने पर गुड़ और हल्दी के प्रयोग से घरेलू उपचार-

ग्राम-पिपरिया इमालाई, पोस्ट-उल्दन, तहसील-बंडा, जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली चोट लगने और हड्डी टूटने पर गुड़ और हल्दी के प्रयोग से एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, एक साल पुराना गुड एक चम्मच और पीसी हल्दी एक चम्मच दोनो को डेढ़ कप पानी में उबालें और जब उबलकर आधा कप पानी शेष बचे तो थोड़ा सा घी डालकर पानी को गुनगुना कर सेवन करने से घाव ठीक और दर्द में आराम मिल सकता है, एक महीने तक दवा का प्रयोग कर सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : अनंतराम श्रीमाली@8462970635.

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI BANDA HEALTH MP SAGAR SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER

ये ऋतुएँ कितनी प्यारी, आहा कितनी न्यारी हैं...बाल कविता-

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कक्षा पांचवी का छात्र ओमकार एक बाल कविता सुना रहा है :
ये ऋतुएँ कितनी प्यारी, आहा कितनी न्यारी हैं-
वर्षा आती पानी लाती, धरती हरी भरी हो जाती-
खुश हो जाते सभी किसान, खेतो में लहराते धन-
पकते धान दिवाली आती, खूब सब्जियां ठण्ड खिलाती-
स्वेटर पहने तापे आग, गाँव-गाँव में होती फाग-
फिर आते गर्मी के दिन, मिले चैन न पानी बिन...

Posted on: Sep 18, 2018. Tags: CG KABIRDHAM OMKAR KUMAR MARKAM PANDARIYA POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »