हमारे गाँव में आंगनवाड़ी नहीं, छोटे बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं, वे असुरक्षित सिर्फ खेलते रहत

ग्राम-हनफरसी, पंचायत-धोरकट्टा, तहसील-पखांजूर, ब्लॉक-कोयलीबेडा,
जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से संगीता हीरा, मंजू मंडल और मोनीता वती कोरी बता रहे हैं, उनके गाँव में आंगनवाडी नही है, इसके लिए वे कई साल से आवेदन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उस पर कोई सुनवाई नही हो रही है, अधिकारी बनेगा कहकर गुमराह कर रहे हैं, आंगनवाड़ी नही होने से बच्चे खेलते रहते है, उनकी चिंता रहती है, आंगनबाड़ी होने से बच्चे ब्यस्त रहते हैं, और सुरक्षा में है, और पढ़ लिख कर आगे बढ़ सकते है, इसलिए सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें :
SDO@8878067456, कलेक्टर@9425584388. संपर्क नम्बर@9754684672.

Posted on: Sep 22, 2018. Tags: AMAR MARAVI ANGANWADI CG KANKER KOELIBEDA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अनार के औषधीय गुण और उपयोग-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय अनार के आयुर्वेदिक गुण और उपयोग को बता रहे हैं, यदि हम पके अनार के दाने का सेवन करते हैं तो शरीर में रक्त निर्माण होता है, दूसरा: कच्चे अनार के दाने जो स्वाद में खट्टा होता है, उसका सेवन करने से भूख बढ़ती है, इसके अलावा अनार के छिलके का रस चूसने से खांसी में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरो पर संपर्क कर सकते हैं : राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Sep 22, 2018. Tags: MP RAGHWENDRA SINGH RAI SONG SWARA SWASTHYA TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

निमिया के डार मईया, लागेली झुलनवा...देवी गीत-

गौटियानपारा, ग्राम पंचायत-नवाटोला, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कौशिल्या, सरिता नाई, अमीता रजक, सुनीता और संगीता एक देवी गीत सुन रहे हैं :

निमिया के डार मईया, लागेली झुलनवा- की झूली-झूली न- की सातो मईया गावेली गितिया की झूली-झूली न- झूलत-झूलत माई के लागली पियासवा की जलिर भैनी न...

Posted on: Sep 22, 2018. Tags: CG KAUSHILYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन लिया सांथ में...बाल कविता-

ग्राम पंचायत-असुरा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सभ्या एक बाल कविता सुना रही हैं :

जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन लिया सांथ में- दूर-दूर की चिड़िया दिखती उनको अपने पास में- उंचे पेड़ पर चढ़कर देखा एक तेंदुवा नीचे- तभी अचानक दौड़ा बंदर उसके पीछे...

Posted on: Sep 22, 2018. Tags: CG POEM SABHYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

एक सोना ला मति देबे, चांदी ला मति देबे प्रेम चिठ्ठी दे राख बे...प्रेम गीत-

ग्राम पंचायत-बमल्यात, पोस्ट-देवगढ़, थाना-सीतापुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से विष्णु टोप्पो एक गीत सुना रहे हैं, जिसका अर्थ है सोना चांदी ना देकर प्रेम का संदेश सभी दीजिये :
एक सोना ला मति देबे, चांदी ला मति देबे-
प्रेम चिठ्ठी दे राख बे-
आयो निखे बाबा निखे,
ये दुनिया में कोनो कोनो नई खे-
भला सोना ला मति देबे, चांदी ला मति देबे-
प्रेम चिठ्ठी दे राख बे...

Posted on: Sep 21, 2018. Tags: CG SONG SURGUJA SURGUJIHA VICTIMS REGISTER VISHNU TOPPO

« View Newer Reports

View Older Reports »