स्वास्थ्य स्वर : वात की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा वात की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| वात ऐसी समस्या है, जिसमे शरीर में दर्द बना रहता है| जिन्हें ये समस्या हो वे हल्दी, मेथी, सोंठ तीनो को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें| उसके बाद चूर्ण को एक डिब्बे में रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार सुबह-शाम सेवन करें | भोजन में खट्टी चीजे और गरिष्ठ पदार्थ का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
पावार प्लांट द्वारा लगातार नाले में गंदा पानी छोड़े जाने से पानी दूषित हो रहा है, अधिकारी ध्यान नह
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता उनके इलाके में स्थापित जिंदल पवार लिमिटेड कंपनी के वजह होने वाले नुकसान से अवगत करा रहे हैं | इलाके के निवासी भैयारंजन डेरा बता रहे हैं| उनके इलाके में जिंदल पवार प्लांट के ऐस टैंक का पानी नाले में छोड़ा जाता है| जिसमे राख मिला होता है और पानी दूषित होता है| जिसकी शिकायत ग्रामवासियों ने कार्यालयों में अधिकारियों के पास किया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| लगातार नाले का पानी दूषित हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : SDM@9425584600, सरपंच@9301189385, विधायक@9406491777, CEO@9827804599. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG POLLUTION RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER WATER
बड़ा रे दयालू भोलेनाथ डमरुवाला...गीत-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं :
बड़ा रे दयालू भोलेनाथ डमरुवाला-
शिव के गले में विष फन डाला-
नीलकंठ वाला-
बड़ा रे दयालू भोलेनाथ डमरुवाला-
शिव के गले में विष फन डाला-
नीलकंठ वाला...
Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
बाबा तेरे चरणों की, भोले तेरे चरणों की...गीत-
ग्राम बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विजय कुमार पटेल एक शिव भजन सुना रहे हैं :
बाबा तेरे चरणों की, भोले तेरे चरणों की-
धूल जो मिल जाये-
सच कहता हूँ मेरी, तकदीर संभल जाये-
क्यों न गाऊं दया तेरी-
दिन रात बरसती है, एक बूंद जो मिल जाये...
Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR PATEL
बरथे चंदैनी असन टिकली या तोर माथ मा...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कोटया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
बरथे चंदैनी असन टिकली या तोर माथ मा-
तैहा मोर नाव लिखा दे, गोरी तोर हाँथ मा-
कनिहा ले गोरी बेनी तोर झूलत है-
देख के चोल मोर फुरसत है-
बरथे चंदैनी असन टिकली या तोर माथ मा-
तैहा मोर नाव लिखा दे, गोरी तोर हाँथ मा...
