पानी गुड़ में डालिये बीत जाये जब रात...कविता

ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी के साथ एक कविता सुना रही हैं :
पानी गुड़ में डालिये बीत जाये जब रात-
सुबह छान कर पीजिये अच्छी हो हालात-
धनिया की पत्ती मसल बूंद नैन में डाल-
दुःख की आंखिया ठीक हो, पल लगे दो चार-
प्रात:काल पिए घुट-घुट कर आप,
बस दो-तीन गिलास हर औषधीय का बाप...

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: ANUPPUR MANDAKANI MISHRA MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

impact: Government recorded our statement after report on CGnet Swara...

ग्राम-सिंहपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम छत्तीसगढ़ी भाषा में बता रहे हैं, उन्होंने 2 महीने पहले एक समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिस समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने उसके पहले आदिवासी आयोग में भी आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, जिसमे वन विभाग, पुलिस विभाग और गाँव के कुछ लोगो द्वारा ताड़ीदहरा के आदिवासी लोगो को प्रताड़ित किया गया था, जिसकी सुनवाई 8 दिन पूर्व सीजीनेट के सांथियो के मदद से हो गई जब उन्होंने अधिकारियों पर फोन कर के दबाव डाला था, इसलिए वे सभी सीजीनेट के सांथियो और उन अधिकारियों को जिन्होंने उनकी मदद की सभी को धन्यवाद दे रहे हैं : हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: CG HEMSINGH MARKAM IMPACT KABIRDHAM PANDARIA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गूंजा या रत्ती के पौधे का औषधीय गुण और प्रयोग-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय गुंजा या रत्ती के औषधीय गुणो और उसके उपयोग के बारे में बता रहे हैं, गुंजा के पत्तो और मिश्री को एक साथ चबाकर-चबाकर चूसने से कंठ विकार अर्थात गले की बीमारी में लाभ मिल सकता है,
दूसरा : दांत में कीड़े होने पर गुंजा के जड़ का दातुन के रूप में प्रयोग कर सकते हैं, इसके रस से दांत के कीड़े नष्ट हो सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: HEALTH MP RAGHWENDRA SINGH RAI SONG SWARA SWASTHYA TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

रेंगे ले रेंगासी लागे, बैईठे ले बैईठासी मैना...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
रेंगे ले रेंगासी लागे, बैईठे ले बैईठासी मैना-
बईठे ले समझासी हिंगे, सुतले डसन में तोला-
सुतले डसन में मैना, करले गुनानी नीगे-
करले गुनानी-
रेंगे ले रेंगासी लागे, बईठे ले थकासी हिंगे-
हीरो छोड़ा, हीरो छोड़ी कुर्सी में बैठी नाय...

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: CG CHHATTISGARHI MEWALAL DEWANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

मोर छत्तीसगढ़ के भुईयाँ माटी, हवे उपजाऊ गा संगी...छत्तीसगढ़ी किसानी गीत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी छत्तीसगढ़ी भाषा में एक किसानी गीत सुना रहे हैं :
मोर छत्तीसगढ़ के भुईयाँ माटी, हवे उपजाऊ गा संगी-
सोना कसन धान उपजथे-
छत्तीसगढ़ गढिया अड़बड कमाऊ गा संगी-
नई जाने बेरा कुबेरा डरकत ले कमाथे-
आऊ खाथे चार बेरा, मोठा लुगा धोती पिंथे-
मुड़ मा टुकना बोह के ठुमुक-ठुमुक रेंगथे गा संगी...

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: AGRICULTURE CG CHHATTISGARHI FARMING KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »