कौथा दिला अमी कौथा, तुमी यामी जुबे जुगे था तू गोसा ते...बाङ्ला गीत-

ग्राम-पहाड़िया, पोस्ट-उसरा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार धावी बाङ्ला भाषा एक गीत सुना रहे हैं :
कौथा दिलाम अमी कौथा-
तुमी यामी जुबे जुगे था तू गोसा ते-
फूलो से जामुन बंदू था ते-
कुर से जामुन बंदू था ते-
कौथा दिला अमी कौथा-
तुमी यामी जुबे जुगे था तू गोसा ते...

Posted on: Apr 02, 2019. Tags: MP SANTOSH DHAVI SATANA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दर्द निवारक तेल बबाने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दर्द निवारक तेल बनाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| धतूरा की पत्ती 250, लहसुन 250 ग्राम, मेथी 250, अजवाईन 250 ग्राम, केवकंद 250 ग्राम, कपूर 50 ग्राम सभी को इकठ्ठा कर लें|
विधि : 2 लीटर सरसों का तेल लेकर लोहे की कढ़ाई में उबालें| जब तेल उबलने लगे| पत्तियों को छोटा-छोटा काटकर तेल में डालें| उसके बाद कपूर को छोड़कर सभी को एक-एक कर तेल डाल दें| जब सब पककर जल जाये तो ठण्डा कर लें| ठण्डा होने के बाद सीसी में भरकर सुरक्षित रख लें| अंत में कपूर डालकर सुरक्षित रख लें| दवा तैयार होने के बाद उसे दर्द वाले स्थान पर सुबह-शाम लगायें और गर्म कपड़े लपेटें| पंखे या कूलर की हवा का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399

Posted on: Apr 02, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

मै दृष्टिबाधित हूँ जीवन यापन करने में दिक्कत होती है, रोजगार दिलाने में मदद-

ग्राम-पाली, थाना-बैकुंठपुर, पोस्ट-जामू, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शिवकुमार द्वेदी बता रहे हैं| वे दृष्टिबाधित हैं| देख नहीं सकते| उन्होंने MA तक की पढाई की है| पिता जी का देहांत हो चुका है| उन्हें जीवन यापन करने में दिक्कत होती है| उन्होंने रोजगार को लेकर सी एम हेल्पलाइन में आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर में बात कर उन्हें रोजगार दिलाने में मदद करें| जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकें| शिवकुमार द्वेदी@9203767814.

Posted on: Apr 01, 2019. Tags: MP PROBLEM REWA SHIVKUMAR DIWEDI SONG VICTIMS REGISTER

मोला भईया गदा न, मोला भईया गदा न...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-सुरसा, पोस्ट-काला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
मोला भईया गदा न, मोला भईया गदा न-
मै सरगुजा के रहईया मोला भईया गदा न-
बारी में तरकारीया, तरकारी में फुलवारी-
बारी में तरकारी नईया, होगे धोखा धरी-
मोला भईया गदा न, मोला भईया गदा न...

Posted on: Apr 01, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDAR SAI SONG VICTIMS REGISTER

impact : विधवा पेंशन के लिये आवेदन करते थे, सुनवाई नहीं हो रही थी, अब पेंशन मिलने लगा है, सभी को धन्यवाद-

ग्राम-कड़चोला, पंचायत-धुमाडाड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लीलावती बता रही हैं| उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल पा रहा था| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन उस पर काम नहीं हो रहा था| तब उन्होंने अपनी समस्या को 2018 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद अब उन्हें विधवा पेंशन मिल रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई|

Posted on: Apr 01, 2019. Tags: CG IMPACT STORY LILAWATI PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »