जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन लिया सांथ में...बाल कविता-
ग्राम पंचायत-असुरा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सभ्या एक बाल कविता सुना रही हैं :
जंगल घूमा चाचा जी ने, दूरबीन लिया सांथ में- दूर-दूर की चिड़िया दिखती उनको अपने पास में- उंचे पेड़ पर चढ़कर देखा एक तेंदुवा नीचे- तभी अचानक दौड़ा बंदर उसके पीछे...
Posted on: Sep 22, 2018. Tags: CG POEM SABHYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
एक सोना ला मति देबे, चांदी ला मति देबे प्रेम चिठ्ठी दे राख बे...प्रेम गीत-
ग्राम पंचायत-बमल्यात, पोस्ट-देवगढ़, थाना-सीतापुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से विष्णु टोप्पो एक गीत सुना रहे हैं, जिसका अर्थ है सोना चांदी ना देकर प्रेम का संदेश सभी दीजिये :
एक सोना ला मति देबे, चांदी ला मति देबे-
प्रेम चिठ्ठी दे राख बे-
आयो निखे बाबा निखे,
ये दुनिया में कोनो कोनो नई खे-
भला सोना ला मति देबे, चांदी ला मति देबे-
प्रेम चिठ्ठी दे राख बे...
Posted on: Sep 21, 2018. Tags: CG SONG SURGUJA SURGUJIHA VICTIMS REGISTER VISHNU TOPPO
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, खासी, जुकाम का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सर्दी, जुकाम, खांसी का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, अदरक 30 ग्राम, गुड 50 ग्राम, काली मिर्च 6 नग, तुलसी की पत्ती 12 नग, हल्दी आधा चम्मच, इन सभी को पीस कर चूर्ण बना लें, और एक गिलास पानी में उबालें, जब उबलकर एक कप पानी बचे, तो उसे गुनगुना कर ले और दिन में दो बार सुबह-शाम सेवन करे, इससे सर्दी, जुकाम, नजला, कफ, खांसी आदि में आराम हो सकता है. परहेज : ठंडी चीजों से बचे, गर्म पानी का सेवन करें, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, शक्कर नमक का सेवन कम करें, नशा ना करें : एच डी गाँधी@7879751110.
Posted on: Sep 21, 2018. Tags: CG COLD COUGH HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER
केलायो याले मनो केलायो गन्न मुड़ा ले...गोंडी शादी गीत-
तहसील-दरभा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से दीपा कश्यप, कमला कश्यप और कंगना मरकाम एक गोंडी गीत सुना रहे हैं जिसे शादी में गया जाता है :
केलायो याले मनो केलायो गन्न मुड़ा ले-
पोए मुंडाड मेलोयो-
पोए मुंडाड मेलोयो गंग मुंडा वे-
रनानो मयायो, रनानो मयायो गंग मुंडा वे-
पोए मुंडाड मेलोयो-
पोए मुंडाड मेलोयो, गंग मुंडा वे...
Posted on: Sep 21, 2018. Tags: BASTAR CG DARBHA GONDI MARRIAGE SAPANA WATTI SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में 4 बोरिंग लेकिन केवल एक से ही पीने योग्य पानी आता है, बाकी पानी में आयरन अधिक है -
ग्राम-हनफरसी, पंचायत-धोरकट्टा, तहसील-पखांजूर, ब्लॉक-कोयलीबेडा,
जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से संगीता हीरा और मंजू मंडल बता रहे हैं उनके गाँव में 42 मकान हैं 210 जनसंख्या हैं, गाँव में 4 बोरिंग या हैण्डपंप है, जिसमे 1 हैण्डपंप से साफ पानी निकलता है, जिसका उपयोग करते हैं, बाकी के 3 बोरिंग हैण्डपंप से आयरन युक्त पानी निकलता हैं, इसके लिए उन्होंने सरपंच, सचिव के पास कई बार आवेदन किया है लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : PHE@9425569253, कलेक्टर@9425584388. संपर्क नंबर@9754684672.
