वन में खड़े हैं राम लक्ष्मण कोयलिया कू कू बोले...गीत-
ग्राम-टेकामेटा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से राधा कचालाम एक गीत सुना रही हैं:
वन में खड़े हैं राम लक्ष्मण कोयलिया कू कू बोले-
अरना के घर बनाये, घपरा के कुड़ी-
कोयलिया कू कू बोले-
कारी कुकरी कर चरावे हुसियारिन सेवे-
कोयलिया कू कू बोले...
Posted on: Mar 08, 2019. Tags: CG KANKER PAKHANJUR RADHA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER
आओ-आओ, देखो-देखो क्या बात हुई है...कविता-
बिश्रामपुर (छत्तीसगढ़) से दानवीर सिंह बाल विवाह पर एक कविता सुना रहे हैं:
आओ-आओ, देखो-देखो क्या बात हुई है-
क्यों मचाया हल्ला पूरा देखो गांव-
देखो पूरा मोहल्ला-
अरे ओ ताऊ अरे ओ भाई-
अरे ओ ताई, देखो ओ माई-
आओ-आओ, देखो-देखो हर तरफ हो रहा बच्चो के साथ अत्याचार...
Posted on: Mar 08, 2019. Tags: BISHRAMPUR CG DANVIR SINGH POEM SONG VICTIMS REGISTER
मोर माई रेवा, अमरकंटक कंटक के नरबदा...गीत-
ग्राम-रोदीटोला, पंचायत-मोहंदी, पोस्ट-खाती, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव एक गीत सुना रहे हैं :
मोर माई रेवा, अमरकंटक कंटक के नरबदा-
अमरकंटक कंटक के नरबदा-
अमरकंटक कंटक के नरबदा-
मोर माई रेवा, अमरकंटक कंटक के नरबदा...
Posted on: Mar 08, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER
तू प्यार का सागर, सागर दया का तू है...गीत-
ग्राम-मोहंदी, पोस्ट-खाटी, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव एक गीत सुना रहे हैं :
तू प्यार का सागर, सागर दया का तू है-
तेरे प्यार के सागर में, हम तैरना चाहते हैं-
गहराई मिले सागर की, ऊंचाई मिले असमान की-
पर कोई नाप न पायेगा गहराई तेरे प्यार की-
परमेश्वर होने पर भी तूने मानव रूप धारण किया...
Posted on: Mar 08, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER
राशनकार्ड में नाम नहीं जुड़ रहा है आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
रोदीटोला, ग्राम पंचायत-मोहंदी, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव बता रहे हैं| वे राशनकार्ड में अपनी पत्नी का नाम जुडवाना चाहते हैं| लेकिन अधिकारी नहीं जोड़ रहे हैं| राशनकार्ड में नाम नहीं जुड़ पाने से उन्हें दिक्कत हो रही हैं| आंगनवाड़ी में उन्हें राशनकार्ड id नंबर की जरुरत है| जिससे शिशु टीकाकरण कार्ड मिल सकता है| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास जाकर आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@9304768274. संपर्क नंबर@7974298758.
