कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों...देश भक्ति गीत-

ग्राम-बोगा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से किरन मार्को देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों-
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों-
साँस थमती गई नब्ज़ जमती गई-
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया-
कट गये सर हमारे तो कुछ ग़म नहीं-
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया...

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG KIRAN MARKO PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

तै जान गवाये गांधी, देश के आजादी बर जान गवाये...गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे हैं:
तै जान गवाये गांधी, देश के आजादी बर जान गवाये-
बचपन में तै पढ़ लिख के देश के पूत कहाये-
सत्याग्रह करके तै देश ला बचाये-
गोली न बंदूक तै हां चलाये-
अहिंसा तै बनके देश ला बचाये-
तै जान गवाये...

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सीजीनेट आ गये भाई सीजीनेट आगे हो...सीजीनेट गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं:
सीजीनेट आ गये भाई सीजीनेट आगे हो-
गांव-गांव में यात्रा ला चलाई सीजीनेट आ गये भाई-
एक दबाके रिकॉडिंग कराये-
दो दबा के अपन हल समस्या ला सुनाये-
सीजीनेट आ गये भाई, गांव मोहल्ला में-
सीजीनेट आ गये...

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: CG KAILAS SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जिस तरह से मेरे पास काम है सभी के पास रोजगार हो ताकि सभी अपना जीवन यापन कर सकें...

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी अपने सांथी मोतीलाल चंद्रवंशी से चर्चा कर रहे हैं| वे बता रहे हैं कि वे झारखण्ड के रहने वाले हैं| शहडोल में रेलवे विभाग में आपरेटर का काम करते हैं | 16 हजार उनकी आय है | उसी में वे अपना जीवन यापन करते हैं| और अपने काम से खुश हैं | एक सामन्य जीवन जीते हैं| उनका कहना है, जिस तरह से उनके पास काम है सभी को रोजगार मिले ताकि सभी अच्छे से अपना जीवन जी सके | बाबूलाल नेटी@7898022088.

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP SONG STORY VICTIMS REGISTER

हांथो में लोटा जल से भरी है, जलवा चढाने को आशा करती हूँ...वंदना गीत-

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्ना नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक वंदना गीत सुना रही हैं :
हांथो में लोटा जल से भरी है-
जलवा चढाने को आशा करती हूँ-
खत लिखती हूँ मईया पता पूछती हूँ-
आप से मिलने को आशा करती हूँ-
हांथो में थाली फूलों से भरी है-
फुलवा चढाने को आशा करती हूँ...

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »