स्वास्थ्य स्वर : चेहरे में होने वाले कील मुहासे और दागे धब्बे का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चेहरे में होने वाले दाग धब्बे का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कॉफ़ी, शहद और नीबू का रस सभी को एक-एक चम्मच एक कटोरी में लेकर, मिलाकर पेस्ट जैसा बन लें, ये प्रतिदिन तजा बनाकर चेहर पर सुबह शाम लगायें | दो घंटे बात पानी से धो लें| उसके बाद एलोवेरा जेल या गुदा लगा लें| लगातार 21 दिन तक प्रयोग करने से चेहरे के कील-मुहासे, दाग, धब्बे में लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
कदम-कदम बढ़ाये जा, खुशी के गीत गाये जा...देश भक्ति गीत-
ग्राम-कुम्हारी, पंचायत-भैसागांव, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र और जयशंकर एक गीत सुना रहे हैं :
कदम-कदम बढ़ाये जा, खुशी के गीत गाये जा-
ये जिन्दगी है क़ौम की, तू क़ौम पे लुटाये जा-
तू शेर-ए-हिन्द आगे बढ़, मरने से तू कभी ना डर-
उड़ा के दुश्मनों का सर, जोश-ए-वतन बढ़ाये जा-
कदम-कदम बढ़ाये जा-
तेरी हिम्मत बढ़ती रहे, खुदा तेरी सुनता रहे...
Posted on: Apr 06, 2019. Tags: ANTAGARH CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने के घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| अश्वगंधा को लेकर उसे बारीक कूट पीसकर आधा किलो चूर्ण बना लें | आंवला का रस 1 लीटर लें| उसके बाद आधा चम्मच अश्वगंधा का चूर्ण और एक कप आंवला का रस मिलाकर दिन में दो बार खाली पेट सेवन करें| लगातार तीन माह तक प्रयोग करने से खून की कमी में लाभ मिल सकता है| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ का प्रयोग न करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 06, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
दीदी का जब व्याह रचाया मेरे माता और पिता ने...कविता-
ग्राम-कुम्हारी, पंचायत-भैसागाँव, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से नीलिमा हुसेंडी, जमुना और सुनीता एक कविता सुना रहे हैं :
दीदी का जब व्याह रचाया मेरे माता और पिता ने-
मेहमानों को तब बुलाया मेरे माता और पिता ने-
दिल्ली से फिर दादा-दादी, नाना-नानी आये-
साथ में बिंदिया, चूड़ी कंगन कई भेटिया लाये-
मामा-मामी, काका-काकी, मौसा-मौसी आये-
धूम धाम से हुई सगाई दीदी की थी शादी...
Posted on: Apr 06, 2019. Tags: CG KANKER POEM RADHA KACHLAM SONG VICTIMS REGISTER
impact : गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लगा था, बिजली की समस्या थी, अब बिजली आ चुकी है-
मौहारी पारा, ग्राम पंचायत-बेलबहरा, ब्लाक-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 7 में ट्रांसफ़ॉर्मर की समस्या थी| जिसके लिये लोगो ने अधिकारियों के पास आवेदन किया| धरना प्रदर्शन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को 5 महीने पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| अब उनके गांव में ट्रांसफ़ॉर्मर लग गया है| बिजली की समस्या हल हो चुकी है| बाकी का काम हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से गांव में बिजली की समस्या हल हो गई|
पतराज मरकाम@1895990325.
