सीजीनेट में आओ भईया जी...गीत-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक गीत सुना रहे हैं:
सीजीनेट में आओ भईया जी-
नई लागे रूपया पैसा सीजीनेट में आओ-
गाँव के समस्या ला मोबाईल मा रिकॉर्ड करो-
चाहे कोनो राज होवे, चाहे कोनो भाषा-
सबके समाधान होही, झन होवो गिलासा-
चाहे कोनो राज होवय चाहे कोनो भाषा-
चाहे गीत गाओ भईया जी, नई लागे रूपया पैसा-
सीजीनेट में आओ...
Posted on: Jul 17, 2019. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER
9 साल से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, राशनकार्ड नहीं बना हैं...कृपया मदद करें-
ग्राम-हटवा, पोस्ट-अभउ, विकासखण्ड-बरीगढ़, जिला-छतरपुर (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं| रामकली पति राजा लोधी के पति का 9 साल पहले निधन हो गया था| आज तक उनका नाम पंचायत के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया है| जिससे उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिलता है| और उनका बी पी एल राशन कार्ड नहीं बना है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर राशनकार्ड बनवाने और विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@7587968200, CEO@8224092199, सरपंच@8827570227. संपर्क नंबर (रामकली)@8269234773. साधू सिंह लोधी@9617652699.
Posted on: Jul 17, 2019. Tags: CHHATARPUR MP PROBLEM SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
पानी काबर नई तो बरसे न...लोक गीत-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक छत्तीसगढ़ी मौसमी लोक गीत सुना रहे हैं:
सबके मन होवथे उदास रे, पानी काबर नई तो बरसे न-
रात दिना गर्मी के कारण टप-टप चुवे पसीना-
लाइन लगाथन पानी खाथन मुश्किल होगे जीना-
नगरिहा बैला मरथे पियास रे, पानी काबर नई तो बरसे न...
Posted on: Jul 16, 2019. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER
वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन करते है लेकिन सुनवाई नहीं होती...मदद कि अपील-
नवापारा, ग्राम पंचायत-आमाडांड, तहसील, ब्लाक-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुमेर सिंह बता रहे हैं| उनको वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है| उनकी उम्र 80 वर्ष हो चुकी है| पंचायत में आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती है | उनका कहना है, सरकार की योजना है| तो मुझे भी मिलना चाहिये| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर वृद्ध पेंशन दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9425582003, सचिव@9926125395, सरपंच@7397682443, SDM@8827150100. संपर्क नंबर@9098841010.
Posted on: Jul 16, 2019. Tags: CG KORIYA PATRAJ MARKAM PENSION SONG VICTIMS REGISTER
मैं बालक तू माता शेरा वालिए...भजन-
दृष्टिहीन विद्यालय, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से गोपाल सिंह एक संगीतमय भजन प्रस्तुत कर रहे हैं :
मैं बालक तू माता शेरा वालिए-
है अटूट यह नाता शेरा वालिए-
शेरां वालिए माँ, पहाड़ा वालिए माँ-
मेहरा वालिये माँ, ज्योतां वालिये माँ-
तेरी ममता मिली है मुझको, तेरा प्यार मिला है-
तेरे आँचल की छाया में मन का फूल खिला है...
