वृद्धा पेंशन के लिए भटक रहे हैं बुजुर्ग, अधिकारी ध्यान नही देते, कृपया मदद करे...
ग्राम-बागझर, पंचायत-चिनारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से गोबरू राम बता रहा है वृद्धा पेशन की समस्या. वृद्धा पेंशन योजना का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है 60 अधिक वर्षीय गोबरू राम ने बताया पेंशन राशि नहीं मिलने से परेशान हैं| वृद्धावस्था और निराश्रित पेंशन योजना के तहत पंचायत के माध्यम से बुजुर्गो को हर माह 300 रुपए दिया जाना है ताकि जीविकोपार्जन करने में कोई परेशानी ना हो लेकिन प्रशासकीय लेटलतीफी की वजह से समय पर बुजुर्गो को पेंशन राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। पंचायत प्रशासन भी सार्थक पहल नहीं कर पा रहे है। नतीजतन आज भी बुजुर्ग वर्ग पेंशन राशि के लिए भटक रहे हैं। उसलिये सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर निराश्रित पेंशन दिलाने में मदद करे. सचिव@7587499033. सरपंच@8103759938.
Posted on: Oct 21, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYAPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ी गीत : तरी न नारी मोर नर नारी न रे सुवा हो...
ग्राम पंचायत-चिनारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण महिलाये गीत सुना रही है:
तरी न नारी मोर नर नारी न रे सुवा हो-
कई चारा चरे मोर पड़की परेवना सुवा हो-
कई चारा चरे भेंगराजन रे सुवा हो-
गोटी माटी चरे मोर पड़की परेवना रे सुवा हो-
बड़ा दूध चरे भेंगराज न रे सुवा हो-
तरी न नारी मोर नर नारी न रे सुवा हो..
Posted on: Oct 20, 2019. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
भोरमदेव वनांचल रामधुनी मण्डली कार्यक्रम आयोजन किया गया किया जाना है...
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू बता रहा है चरौधा मार्ग में स्थित चरचोड़ा में एक दिवसीय रामधुनी बाबा गोरखनाथ के तत्वधान में मानोडोंगर हरिहर नाग योगी द्वारा रामधुनी कार्यक्रम किया जा रहा है दिनांक 20/10/2019 दिन रविवार 3 दोपहर से 21/10/2019 दिन सोमवार तक जाना है. रौचन, बरकोही, मन्ना बाई के सहयोगी से रामधुनी मण्डली का आयोजन किया गया है. सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को आंमत्रित निमंत्रित कर रहे है.
अधिक जानकारी के लिए सपंर्क नंबर @74409937773. @6560781574.
Posted on: Oct 20, 2019. Tags: AMIT SAHU KABIRDHAM CG SONG STORY VICTIMS REGISTER
भजन : अरे अंखियो को रहने दे अंखियो के आस-पास...
ग्राम-सहपुर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं:
अरे अंखियो को रहने दे अंखियो के आस-पास-
दूर से दिल की बुझती नही प्यास-
दर्दे ज़माने में कम नही मिलते-
सब को मोहब्बत के गम नही मिलते-
टूटने वाले दिल होते हैं कूछ खास-
दूर से दिल की बुझती नही प्यास-
हो रह गई दुनिया में नाम की खुशियाँ-
तेरे मेरे किस काम की खुशियाँ-
टूटने वाले हा-हा सारी ऊम्र हमें-
दूर से दिल की बुझती नही प्यास-
अरे अंखियो को रहने दे अंखियो के आस-पास...
Posted on: Oct 20, 2019. Tags: REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VINIT KUMAR YADAV
किसान भाई अपने जमीन पर रासायनिक खाद्य नही जैविक खाद्य का उपयोग करे...
ग्राम पंचायत-परसगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सम्बती दुग्गा और जैविक खाद्य एंव रासायनिक खाद्य के बारे में बता रही है ग्राम पंचायत परसगांव निवासी सोनजित (कृषक) ग्रामीण स्तर पर खेती कार्य करने वाले बता रहा है इस समय सफरी 1010 धान की बुवाई किया गया है| उनका कहना है की अधिक फसल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आज के समय में लोग अत्यधिक रासायनिक खाद्य का उपयोग कर रहे है जिसे हमारे जमीन को नुकसान पंहुचा रहा है. जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है और किसानों के मित्र कहे जाने वाले किड़े, केंचुएं खत्म हो रहे हैं। अधिक से अधिक मात्रा में उपयोग को बढ़ावा दे ते गये और किसी प्रकार कोई उपाय नही किया गया तो भविष्य में बड़ी नुकसानदायक खबर देखने को मिलेगा| इस लिए सोनजित (कृषक) लोगो से सलाह कर रहे है अभी भी समय है जिसनी मात्रा में जैविक खाद्य का उपयोग करना है कर सकते है उसे किसी प्रकार की जमीन को नुकसान नही करता है.
