राशन दुकान का सराहनीय कार्य, वितरण प्रणाली न्याय संगत...
ग्राम-बोरंड, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से हेमंत कुमार यादव जो कि बता रहे है| कि गाँव की राशन दूकान पर अनाज मिलता है. दुकान संचालक हेमंत कुमार यादव, बता रहे है. गाँव में 336 परिवार ग़रीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले है| अभी जो राशनकार्ड है, उनको लाभ दिया जाता है| बाकि लोंगों को राशन प्रणाली के हिसाब से दिया जायेगा. अभी पंचायत से बहार से आये लोंगों को राशन का लाभ दिया जाता है, जो कि गाँव से 25 किलोमीटर से ज्यादा है, यह कार्य बहुत ही सराहनीय है. जो हर राशन दुकान पर इस प्रकार का कार्य होना चाहिए. आभार के साथ धन्यवाद...
Posted on: Nov 14, 2019. Tags: MOHAN YADAV NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
कविता : अगर कंही मै घोडा होता वह भी लम्बा चौड़ा होता...
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, थाना-भालूमडा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी एक कविता सुना रही हैं :
अगर कंही मै घोडा होता वह भी लम्बा चौड़ा होता-
तुम्हे पीठ पर बैठा करके बहोत तेज मै दौड़ा होता-
पलक झपकते मै उड़ जाता दूर पहाडियों के वादी में-
बाते करता उडी हवा से विनाये में आदि में-
अगर कंही मै घोडा होता वह भी लम्बा चौड़ा होता...
Posted on: Nov 14, 2019. Tags: ANUPPUR MP DIVYA JOGI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: हार्निया बीमारी के घरेलू नुस्खे...
प्रयाग विहार, मोती नगर-रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैध एच.डी.गाँधी हार्निया के उपचार के घरेलू नुस्खा बता रहे है:-विधि इस प्रकार है- रसना 50 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम, गिलोय 50 ग्राम, अरण्डी की जड़ 50 ग्राम, अमलतास के बिज का दरदरा चूर्ण बना लेंवे व सुरक्षित रख लेंवे.
बनाने कि विधि:- पानी में उबाल लेंवे जब एक कप बच जाए तो छान कर एक चम्मच अरण्डी का तेल मिलाकर दिन में दो बार सेवन करने से लाभ होता है|इसका प्रयोग एक माह से तीन माह तक कर सकते है.
परहेज-मिर्च, मशाला, तेल, खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग ना करे, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करे.
अधिक जानकारी के लिए-सम्पर्क@ 9111061399.
Posted on: Nov 14, 2019. Tags: H.D.GANDHIRAIPUR CG HEALTH SONG VICTIMS REGISTER
गीत : राम जी से पूछाँय जनकपुर की नारी...
ग्राम-खजुराकला, पोस्ट-खजुराकला, तहसील-गुढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश ) से विजय कुमार कुशवाहा एक भजन सुना रहे हैं:
राम जी से पूछाँय जनकपुर की नारी-
बता दे क्या हुआ, हो बता क्या हुआ-
ये लोगवा काहे देत गारी रे हो बता क्या हुआ-
तुहरा से पूछूं मै ये धनुषधारी-
एक भाई गोर काहे एक काहे कारी-
बता दे क्या हुआ, हो बता क्या हुआ-
राम जी से पूछाँय जनकपुर की नारी-
बता दे क्या हुआ, हो बता क्या हुआ...
Posted on: Nov 14, 2019. Tags: REWA MP SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR KUSHWAHA
सीसी रोड़ नहीं है, बारिश में बहुत कीचड़ रहता है, कृपया सीसी रोड़ बनवाने में मदद करे.
ग्राम-कुराढ़गाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण सुभ्रत, फूलसिंह, रामदर बता रहे है कि, गाँव के वार्ड 3-4 में सीसी रोड़ नहीं है, जिसके कारण बारिश के दिनों में कीचड़ बहुत हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है| यहाँ पर करिबन 20 परिवार रहते है| ख़ासकर उनको ज्यादा समस्या होती है. इसकी शिकायत आवेदन ग्राम पंचायत में कियें है. हो जायेगा ऐसा बोलते है, परन्तु १५ वर्षो से इस समस्या को झेल रहे है| कृपया मदद करे ताकि पक्की सड़क बन सके. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि, दिए गयें नम्बरों को फ़ोन लगाकर मदद करे. सचिव@7587171237. सरपंच@9407016687. ग्रामीण सम्पर्क@
7587274823.
