सन्देश रिकॉर्ड कराने के पश्चात मिला एक महीने का विधवा पेंशन, बाकी बकाया राशि दिलाने मदद करे...

ग्राम-पिपरखूंटी, ब्लॉक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर उनके साथ है ग्रामीण विधवा महिला रूपा बाई बता रही है निराश्रित विधवा पेंशन नही मिलने की समस्या ग्राम पंचायत के अंतर्गत तहद आने वाले गाँव नवलपुर निवासी रूपा बाई के द्वारा बताया जा रही है पिछले 4 महीनें से नही मिल रहे थे निराश्रित (विधवा) पेंशन जिसका शिकायत सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराया गया जिसके उपरान्त सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों की मदद से एक महीने का निराश्रित (विधवा) पेंशन दिलाने में सहयोग किये जिसे सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियो को आभार व्यक्त कर रहे है, बचें 3 महीनें के निराश्रित (विधवा) पेंशन दिलाने में फिर से सहयोग करें, इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने साथियों से मदद की अपील कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर अधिकारीयों से बात कर निराश्रित (विधवा) पेंशन दिलाने मदद करे. CEO@7974539283. सचिव@8319568146.

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: MUNGELI CG NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

देश भक्ति कविता : मन समर्पित, तन समर्पित...

ग्राम-भांडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) भोला बघेल और उनके साथ है स्कूली छात्रा करीना कुमेटी व सविता एक कविता सुना रहे है:
मन समर्पित, तन समर्पित-
और यह जीवन समर्पित-
चाहता हूँ देश की धरती-
तुझे कुछ और भी दूँ-
माँ तुम्‍हारा ऋण बहुत है, मैं अकिंचन-
किंतु इतना कर रहा, फिर भी निवेदन-
थाल में लाऊँ सजाकर भाल मैं जब भी-
कर दया स्‍वीकार लेना यह समर्पण।-
गान अर्पित, प्राण अर्पित-
रक्‍त का कण-कण समर्पित-
चाहता हूँ देश की धरती-
तुझे कुछ और भी दूँ...

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

पेयजल की सुविधा मिला नही लगभग 15 साल हो गया, किये आवेदन कोई निराकरण नही, कृपया मदद करे...

ग्राम-बोरगांव, पंचायत-बाग़डोंगरी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट और उनके साथ में है रायसिंह, सोमारू, बुधुराम, मदन एंव समस्त ग्रामवासी बता रहे है मोहल्ले में हैंडपंप नही पेयजल की समस्या करीब 15 सालों से 300 मीटर से पानी ला रहे है लगभग 12 घरों की संख्या इस विषय पर ग्राम पंचायत स्तर पर शिकायत किया गया परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नह किये ग्रामवासियों का कहना है एक हैंडपंप लगा देवें जिसे सभी शुद्ध पेयजल की समस्या दूर हो इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक फ़ोन कर हैंडपंप लगवाने में मदद करे. रायसिंह@7587158152. सरपंच@9691809536. सचिव@9407692808. PHE-SDO@9425593923. कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: KNHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ी गीत : कर मोरे कोदी एक सुल के...

ग्राम-बाकुलवाही, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और उनके साथ है ग्रामीण महिलाएं छत्तीसगढ़ी ब्याह गीत सुना रहे है:
कर मोरे कोदी एक सुल के-
तोला लुगरा मंगायेव ये रामा हो-
ये मोरा भैयातोरैय फुल के
तोला लुगरा मंगायेव ये रामा हो-
ऊपर पारा गेंवे बजनिया हे गा-
ये दे शिवाजी के मंदीर बढ़िया हे-
ये बाबा जी के मंदीर बढ़िया हे न-
का साग रांधे कुन्दरुच कुंदरू-
लालू गाड़ी बाजे रामा हो-
ये मोरे भैया बैला में घुंघरू-
नरुवा में गाड़ी बाजे ये रामा हो-
ऊपर पारा गेंवे बजनिया हे गा-
ये दे शिवाजी के मंदीर बढ़िया हे...

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : महिलाओं को होने वाली सफ़ेद पानी (श्वेत प्रदर) का जाना उसका घरेलू नुस्खा

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्धय रागवेंद्र सिंह राय महिलाओं को होने वाली श्वेत प्रदर समस्या सफ़ेद पानी का जाना उसका घरेलू नुस्खा बता रहा है, जासोन फूल का कली जो एक पहले खिलने लायक हो उसे 4 फूल को पिस ले जिसके पश्चात्, पानी में शक्कर मिलाकर शरबत जैसे बनाये और इस फूल मिला लेवें श्वेत प्रदर रोगी महिला को पिलाए यहाँ कार्य लगभग 8-10 दिनों तकरोज़ाना सेवन करने से समस्या से पीड़ित रोगी को फ़ायदा मिलेगा. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे. वैद्धय राघवेन्द्र सिंह राय@09424759941.

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: RAGHVENDAR SINGH SONG TIKAMGARH MP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »