गांव में सड़क की समस्या है कृपया बनवाने में मदद करें-

ग्राम-हुचियाड़ी, पंचायत-देवगांव, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मोतीराम कावड़े बता रहे हैं, देवगांव पंचायत के आश्रित ग्राम हुचियाड़ी में सड़क की समस्या है आने-जाने में दिक्कत होती है, 40 किलोमीटर रोड खराब है, समस्या को हल कराने के लिये पंचायत में आवेदन दिये हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर सड़क बनवाने में मदद करें : संपर्क@9770217761. CEO@7587054500, कलेक्टर@7587876877.

Posted on: Dec 15, 2019. Tags: BHAN SAHU CG KANKER PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कान दर्द का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय कान दर्द का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, महुवे के पेड़ पर लगने वाले बांदा के फली को कंडे के आग में गर्म कर उसका रस निकलना है उस रस को गुनगुना रहने पर कान में डालना है इससे कान दर्द में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9450036130.

Posted on: Dec 15, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

गलत कदम मत उठाव सोच कर चलो... गीत-

ग्राम-खडका, पंचायत-ताडोपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सविता दुग्गा, पूजा मंडावी, कमिता नाग और मधु नाग एक गीत सुना रहे हैं :
गलत कदम मत उठाव सोच कर चलों-
विचार कर चलो, राह की मुसीबतो को पार कर चलो-
गलत कदम मत उठाव सोच कर चलो...

Posted on: Dec 15, 2019. Tags: CG NARAYANPUR SAVITA GUGGA SONG VICTIMS REGISTER

आजा राजा मामा लाया बाजा...बाल कविता-

ग्राम-मंगुरदा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से हरिनाम मार्को कविता सुना रहे हैं :
आजा राजा मामा लाया बाजा-
कर मामा ढम-ढम नाच राजा छम-छम-
मचली जल की रानी है-
जीवन उसका पानी है-
हाथ लगाओ डर जायेगी-
बहार निकालो मर जायेगी-
आलू का चालू बेटा कहां गये थे-
सब्जी के टोकरी में सो रहे थे...

Posted on: Dec 14, 2019. Tags: BILASPUR CG HARINAM MARKO POEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कद बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा कद बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिनकी ऊंचाई सामान्य से कम है वे एक से दो ग्राम अश्वगंधा चूर्ण, उतना ही कला तिल और तीन से पांच खजूर को 20 ग्राम घी के साथ सेवन करें, साथ में सुबह योग करें लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »