स्वास्थ्य स्वर : मानसिक तनाव कम करने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रनई, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मानसिक तनाव कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, बहेरा का चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और एक-एक चम्मच दिन में तीन बार सेवन करें इससे लाभ हो सकता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Feb 18, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
सासू सपने में सब ने बिचारा सपन बड़े सुंदर हो...सोहर गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा एक सोहर गीत सुना रही हैं:
सोबत अपने महालिया सपन एक देखेव सपन एक देखेव हो-
सासू सपने में सब ने बिचारा सपन बड़े सुंदर हो-
कलशा मा देखेव चाउट पर दियना दिपट पर दियना हो-
आबे हथिनी पर घुमाये दुआरे चढ़े हैं राजा दशरथ हो-
कलशा अहिं तुहूँरे ललना दियने तुहूँरे लक्ष्मीनि हो-
बहु हथिनी पयाहीं महारानी चढ़े हैं राजा दशरथ हो-
सोबत अपने महालिया सपन एक देखेव सपन एक देखेव हो...
Posted on: Feb 18, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER
भजन करूँ मै भजन करूँ... गीत-
ग्राम-बड़ेकुशनार,जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़ ) से निलेश्वरी नाग एक गीत सुना रहीं हैं:
भजन करूँ मै भजन करूँ नाम मसि का मै लेते रहूँ-
हाथ पकड़ ले प्यारे मसि राह दिखा दे जो है सही-
भजन करूँ मै भजन करूँ नाम मसि का मै लेते रहूँ-
भजन करूँ मै भजन करूँ नाम मसि का मै लेते रहूँ-
हाथ पकड़ ले प्यारे मसि राह दिखा दे जो है सही-
भजन करूँ मै भजन करूँ नाम मसि का मै लेते रहूँ...
Posted on: Feb 18, 2020. Tags: CG KONDAGAON NILESHVARI NAG SONG VICTIMS REGISTER
ऐसी सुबह ना आए, आए ना ऐसी शाम...भक्ति गीत-
ग्राम-खैरागढ़, जिला राजनादगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
शिव है शक्ति, शिव है भक्ति, शिव है मुक्ति धाम-
शिव है ब्रह्मा, शिव है विष्णु, शिव है मेरे राम-
ऐसी सुबह ना आए, आए ना ऐसी शाम-
जिस दिन जुबा पे मेरी आए ना शिव का नाम-
ऐसी सुबह ना आए, आए ना ऐसी शाम-
जिस दिन जुबा पे मेरी आए ना शिव का नाम-
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय...
Posted on: Feb 18, 2020. Tags: CG JYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
2 साल से बोरिंग ख़राब है पानी की समस्या होती है...
सालेमारी पारा, ग्राम-असलनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सामनाथ कोर्राम बता रहे हैं कि गाँव में बोरिंग की समस्या है, 2 साल से ख़राब है, कर्मचारी नहीं बनेगा बोल रहे हैं, बोरिंग ख़राब होने से पानी की समस्या होती है लोगो को दूर से पानी लाना पड़ता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप को ठीक कराने में मदद करें : PHE@9424296892, सचिव@9770371500.
संपर्क नंबर / शामनाथ@6265344018.
