पीड़ितों का रजिस्टर: क्सलियों ने पिता जी को मार कर घायल कर दियें थे, फिर डर से गांव छोड़कर आना पड़ा-
ग्राम पंचायत-तारागांव, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रानू पोटाई पिता धनुराम पोटाई बता रहे हैं गांव में नक्सलियों ने उनके पिता जी को मार कर घायल कर दियें थे| उस समय गांव के सरपंच थे, और उनके बड़े भाई पुलिस का नौकरी करते थे| गांव में उन्हें बहुत परेशानी होती थी| फिर वे लोग 2008-9 में रात को भाग कर नारायणपुर में आकर रह रहे हैं| उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी नहीं मिला हैं| कृपया मदद करें, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587214773.
Posted on: Jun 21, 2022. Tags: 2008-9 CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR RANU POTAI TARAGANV VICTIMS REGISTER
मेरे बेटे की करंट लगने से 5 साल पहले मृत्यु हो गई थी, आज तक मुआवजा नहीं मिला...
ग्राम पंचायत- बन टिकरा, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़ से मुन्ना बता रहे हैं की उनके बेटे की बिजली करेंट से 10/5/2016 को मृत्यु हुई थी। उनका केस चल रहा है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। वकील का कहना था रु.9 लाख मुआवजा मिलेगा लेकिन वर्तमान में गुमराह कर रहे हैं। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें। वकील@7000859055, संपर्क नंबर@8120682846.
Posted on: Jun 05, 2022. Tags: BEMETARA CASE CG COMPENSATION CURRENT DEATH ELECTRICITY MUNNA PROBLEM
शिक्षक व व्याख्याता का पोस्ट निकाला था अब तक भर्ती नहीं की गई, कृपया मदद करें-
नगर पंचायत-पापोडी, तहसील-सज्जा, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से केशव प्रसाद दुब्बे बता रहे हैं| शासन का कथनी और करनी में बहुत फर्क होता है| सरकार सता पा कर मनमानी करती है| भूपेश सरकर भी कुछ ऐसा ही निकली| 2019 में युवक-युवतियों के लिए शिक्षक व व्याख्याता का पोस्ट निकाला था| जो पास हुए उनका सत्यापन किया गया था परंतु भर्ती नहीं की गई| इसके बाद पुनः सत्यापन कने को कहा जा रहा है| इसमे जो कंडीडेट भाग लिए थे नवम्बर में उनका सत्यापन करने को कहा जा रहा है| जो कंडीडेट पास है उसका तो ठीक है परंतु जो अपात्र हैं उन कंडीडेट का नामांकन कैसे किया जा सकता है| ऐसे ही कारणों से लोग नक्सल जैसे गतिविधि की ओर अग्रसर होते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9752607065, मुख्य मंत्री@9425236333.
Posted on: Jun 01, 2022. Tags: BEMETARA CG FILLUP JOB PROBLEM SAJAA
गाँव मे नहीं है मितानींन दवाई के लिए 15 किलोमीटर जाना पड़ता है कृपया मदद की अपील-
ग्राम-अलवा (लोहरपारा),ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम कश्यप जी बता रहे है इनके गाँव में मितानींन नहीं है|मितानींन के न होने से गाँव में छोटी मोटी बीमारियों में दवाई के लिए परेशान होना पड़ता है|गर्भवती महिलाओं को भी प्रसव के समय अस्पताल लाने ले जाने में भी परेशानी होती है|बीमारियों के समय दवाई के लिए भी दूर तोकापाल 15 किलोमीटर जाना होता है |कृपया इस समस्या के समाधान के लिए दिए नंबर पर संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते है|संपर्क नंबर@ 6260208299, सरपंच@940766 9883, सचिव@9406109008.
Posted on: May 22, 2022. Tags: ALWA BASTAR CG DARBHA HELTH SITARAM KASHYAP VALUNTEERS
बिजली की समस्या हैं बार-बार चली जाती है
ग्राम-चितापूर (भंडाररासपारा), ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम नाग जी बता रहे है की इनके गाँव में 85 घर है और एक ही ट्रासफ़ार्मर है|ट्रासफ़ार्मर एक होने से ठीक से काम नहीं कर रहा है कभी बिजली चली जाती है और कभी लाइट आफ हो जाती है|ट्रसफ़ार्मर लोड नहीं उठा पाता है|इनकी मांग है गाँव में एक और ट्रासफार्मर लगाई जाए जिससे बिजली की अनियमिता बंद हो जाएगा|कृपया बिजली समस्या के लिए इनकी मदद करें|संपर्क नंबर@ नंबर पीड़ित@7780754330, सरपंच@626150 8211, सचिव@9479095347, सीईओ@9406166884.
