वो भुलाने के काबिल नहीं है...गीत-
ग्रामीण पत्रकार सरला श्रीवास जो सीजीनेट और मोबाईल रेडियो के माध्यम से लगातार आपके साथ जुडी रही अब दुनिया में नहीं रहीं, उन्होंने 21 मार्च को अंतिम सांसे ली उनके कार्य के बारे में गीत के माध्यम से सुनील कुमार सुना रहे हैं:
सरला अपने जो किया है काम-
वो भुलाने के काबिल नहीं है-
अपने महिला अधिकार बताया-
घरेलू हिंसा को दूर भगाया-
अपने बुल्तू रेडियो बनाया-
घर घर में संदेश पहुचाया...
Posted on: Apr 06, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
राशन नहीं होने से दिक्कत हो रही है कृपया राशन दिलाने में मदद करें...
मठपुरैना, रायपुर (छत्तीसगढ़) से अमर मरावी बता रहे हैं कि वे मध्यप्रदेश राज्य के मंडला जिले के जैलवारा गाँव के निवासी हैं वे रायपुर में मजदूरी का काम करते हैं और अभी लॉकडाउन के कारण अपने 7 साथियों के साथ फंसे गये हैं उनका कहना है कि उन्हें खाने की समस्या हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें, जिससे लॉक डाउन में भूखे रहना न पड़े और लॉक डाउन में रह रकें: संपर्क नंबर@9009425223, 9009425223.
Posted on: Apr 06, 2020. Tags: AMAR MARAVI CG CORONA PDS PROBLEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
चूरी काजर फुंदरा दाई के गवां गये लुगरा...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
चूरी काजर फुंदरा दाई के गवां गये लुगरा-
आनी बानी के तरीका तेल्डिंग के साड़ी आगे-
ओदी मोड़ी लुगरा-
हांथ मा घड़ी मूड मा मूड सीखरी-
बिन टे झिन सुरता-
मटक मटक के रेंगे भौजी-
जईथे अलटा पलटा...
Posted on: Apr 06, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
घर में रहो सब नर नारी फैली कोरोना बीमारी...गीत-
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से वैभव केशरवानी कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं:
घर में रहो सब नर नारी फैली कोरोना बीमारी-
कोरोना बीमारी के लक्षण क्या हैं-
सर्दी, जुकाम, गला सूजन बुखार बीमारी-
साबुन से हाँथ धोईये, सनेटैजर करिये-
घर किसी तरह बाहर न जईयो-
घर में रहो सब नर नारी फैली कोरोना बीमारी...
Posted on: Apr 06, 2020. Tags: CORONA MP REWA SONG VAIBHAV KESHARWANI VICTIMS REGISTER
Impact : गाँव में आये लोगों का कोरोना जाँच होने के बाद गांव में लोग भय मुक्त हुये...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं कि हरदोली पंचायत में लगभग एक दर्जन लोग एक सप्ताह पहले पुणे से आये थे और वे मुखिया के कहने पर कोरोना वायरस का चेकअप नहीं करा रहे थे, जिसके कारण लोग भयभीत थे, जिसकी जानकारी उन्हें मिली जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन जाँच टीम गाँव में नहीं पहुंची तब उन्होंने इस जनकारी को सीजीनेट पर रिकॉर्ड किया, जिसके बाद गाँव में जांच टीम गयी और उन लोगो की जाँच हुई इसलिये वे मदद करने वाले सभी सीजीनेट श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7697448583.
