लॉक डाउन के कारण काम बंद है, कृपया राशन दिलाने में मदद करें-

सुमित मार्केट, गुढ़ियारी, रायपुर (छत्तीसगढ़) से ममता बघेल बता रही हैं कि वे किराये के मकान में रहती हैं, होटल में काम करके घर चलाती हैं, लेकिन लॉक डाउन के कारण काम बंद है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही है, 10 किलो चावल मिला था, जिसका उपयोग हो चुका है, अब चीजें बची नहीं हैं, मदद मांगने पर मदन नहीं मिल रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से बात कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9669216952. (165000)

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM MAMATA BAGHEL PDS RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

कहां से आयी महारानी कहां से शिव शंकर...गीत-

डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावाली एक गीत सुना रही हैं :
कहां से आयी महारानी कहां से शिव शंकर-
कहां से शिव शंकर हो-
अब कहमा से आयें भगवान-
महल मोरे जगमग, महल मोरे जगमग हो-
कहां से आयी महारानी कहां से शिव शंकर-
वन मा से आयी महारानी, आये शिव शंकर हो-
महल मोरे जगमग, महल मोरे जगमग हो...

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: MP REWA SIYAWATI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : रहने खाने की समस्या हो रही थी, अब समस्या हल हो गयी है...

बाघोली खंडे नगर, पुणे (महाराष्ट्र) से राहुल यादव बता रहे हैं कि वे वहां काम करते हैं और अभी लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया है जिसके कारण फंसे हैं, उनको रहने खाने की समस्या हो रही थी, सांथ में 25 लोग है जिसमे बच्चे भी शामिल हैं, सभी रीवा जिले के निवासी हैं, अब उन्हें रहने खाने की सुविधा हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: राहुल यादव@9527299894, सुनील यादव@9998281197.

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH MUMBAI PARWATI KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

काम करने आये थे, लॉक डाउन में फंसे हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम-सेमन पल्ली, ब्लाक-भैरमगढ़, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से संजू देशराज बता रहे हैं कि वे लॉक डाउन के कारण वहां फंसे हैं वे बालाघाट जिले के निवासी हैं, 2 माह पहले काम करने के लिये आये थे, उनका कहना है उन्हें रहने खाने की दिक्कत हो रही है और घर में स्थिती ठीक नहीं है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर मदद करें: संपर्क नंबर@7587154471. (164983)

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: BABULAL NETI BIJAPUR CG CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : मै एक कारसेवक था

श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम किताबें करती हैं बातें के तहत सुनिए दलित सामजिक कार्यकर्ता भंवर मेघवंशी द्वारा लिखित पुस्तक “मै एक कारसेवक था” की छठवीं कड़ी| भंवर मेघवंशी एक समय संघ के सक्रिय कार्यकर्ता रह चुके हैं, वर्तमान में वो उसके कटु आलोचक हैं और इस पुस्तक में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया है| हम आपको इस क़िताब के कुछ चुनिन्दा अध्यायों की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनवा रहे हैं, लेकिन आप पूरी किताब पढ़ना चाहें, तो नवारुण प्रकाशन से (9811577426 पर ) संपर्क कर सकते हैं| इसे आवाज़ दी है पवन सत्यार्थी ने | ये कार्यक्रम सहकार रेडियो से लिया गया है|
➖➖➖➖➖➖➖➖
♦व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ने के लिए 9617226783 पर अपने व्हाट्सएप एकाउंट से अपना नाम और जिला लिखकर भेजें।
♦व्हाट्सएप के विकल्प के रूप में आप हमारा टेलीग्राम चैनल भी ज्वाइन कर सकते हैं|
♦फेसबुक, यूट्यूब और टेलीग्राम पर हमसे जुड़ने के लिए सभी नीचे लिंक दी गई हैं।

➖➖➖➖➖➖➖➖
▪कार्यक्रम की यूट्यूब लिंक : https://youtu.be/ADDAMFDjjfY
▪फ़ेसबुक पेज की लिंक : (www.facebook.com/sahkarradio)।
▪टेलीग्राम चैनल की लिंक : (https://t.me/sahkarradio1)
(अस्वीकरण: पुस्तक में कही गई बातों की सटीकता, तथ्यों व आंकड़ो की पुष्टि सहकार रेडियो नहीं करता है|)

Posted on: Apr 16, 2020. Tags: PAWAN SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »