अधिकारी भाषण देते रहे, आदिवासी सुनते रहे, कुछ बोला नहीं, अधिक कुछ समझ भी नहीं आया...
ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अरुण बता रहे हैं कि वे बनौली ग्राम पंचायत के लोगो के सांथ काम करते हैं | 9 फरवरी को पास के गाँव तरंदुल में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था वहां पर कलेक्टर सहित कई विभाग के अधिकारी शामिल रहे | सभी सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दिए | लेकिन अधिकतर बाते हिंदी में हो रही थी, जिससे आदिवासी क्षेत्र के लोग गोंडी भाषी होने के कारण ज्यादा नही समझ पा रहे थे और उनके बीच कोई बातचीत भी नही हो पाई, लोग अपनी बात को नही रख पाये | वे कह रहे हैं कि यदि अधिकारी अपनी बात क्षेत्रीय भाषा में करते तो लोगों को समझने में सुविधा होती और लोग भी अपनी बात अच्छे से रख पाते और तभी समस्या का निवारण भी हो सकता है |
